संडे को बनाएं फनडे, OTT पर Binge-Watch करें ये फिल्में-सीरीज, नहीं होगी बोरियत की कोई जगह

Updated:
विज्ञापन
वीकेंड वॉचलिस्ट 26 जुलाई, फोटो- इंस्टाग्राम

वीकेंड वॉचलिस्ट 26 जुलाई, फोटो- इंस्टाग्राम

इस वीकेंड OTT पर रोमांस, एक्शन, कॉमेडी और एनीमे का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. Netflix, Prime Video, JioHotstar और SonyLIV पर रिलीज हुईं इन नई फिल्मों और सीरीज को आप अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Weekend Watchlist: संडे है, हाथ में स्नैक्स हैं और समझ नहीं आ रहा कि आज क्या देखें? तो आपकी OTT कंफ्यूजन अब खत्म होने वाली है. इस वीकेंड OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं. कहीं रोमांस का तड़का है, कहीं जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा तो कहीं कॉमेडी से भरपूर कहानियां आपका मनोरंजन करेंगी. ऐसे में अपनी बिंज-वॉच लिस्ट अपडेट करने के लिए तैयार हो जाइए.

Pallichattambi: The Origin

साउथ एक्टर टोविनो थॉमस की फिल्म'पल्लीचट्टंबी: द ओरिजिन' SonyLIV पर रिलीज हुई है. यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी 1950 के दशक के केरल पर आधारित है.

फिल्म में एक ऐसे युवा की कहानी दिखाई गई है, जिसकी जिंदगी राजनीतिक तनाव और सामाजिक बदलावों के बीच पूरी तरह बदल जाती है. फिल्म में टोविनो थॉमस के साथ कायाडू लोहाड़, विजयाराघवन और सुधीर करमना नजर आए हैं.

Adarsh Baal Vidyalaya

Prime Video पर रिलीज हुई 'आदर्श बाल विद्यालय' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. इसमें अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया और देवेन भोजानी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खराब स्कूल को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं.

Musafir Cafe

विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो, महिमा मकवाना और आदिल हुसैन स्टारर 'मुसाफिर कैफे' Netflix पर स्ट्रीम हो रही है. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक व्यक्ति की जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसके पुराने रिश्ते की यादें दोबारा सामने आने लगती हैं.

72 Hours

Netflix की फिल्म '72 हॉर्स' में केविन हार्ट नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे बिजनेसमैन की है, जो गलती से एक Gen Z बैचलर पार्टी में पहुंच जाता है. इसके बाद शुरू होता है तीन दिनों का मजेदार सफर, जिसमें कई गलतफहमियां और मजेदार घटनाएं देखने को मिलती हैं.

Stuart Fails to Save the Universe

JioHotstar पर रिलीज हुई 'स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स' एक साइंस फिक्शन कॉमेडी सीरीज है. इसकी कहानी एक ऐसे एक्सपेरिमेंट पर आधारित है, जो गलत हो जाता है और पूरी दुनिया को खतरे में डाल देता है. अब एक अनोखी टीम को मिलकर इस परेशानी को दूर करना है.

Con City

Netflix की तमिल फिल्म 'कॉन सिटी' में अर्जुन दास, अन्ना बेन और योगी बाबू नजर आए हैं. फिल्म की कहानी एक कर्ज में डूबे परिवार की है, जिसकी जिंदगी उस समय बदल जाती है जब एक जादुई प्रिंटर पैसे छापने लगता है.

Bleach: Thousand-Year Blood War

एनीमे पसंद करने वालों के लिए 'ब्लीच: थाउजेंड-ईयर ब्लड वॉर' एक बड़ा तोहफा है. यह सीरीज JioHotstar पर उपलब्ध है. इसमें इचिगो कुरोसाकी और Soul Reapers को Yhwach और Quincy सेना से लड़ते हुए दिखाया गया है, जहां तीनों दुनियाओं को बचाने की जिम्मेदारी उनके ऊपर है.

यह भी पढ़ें- Exclusive: किताब के लेखक दिव्य प्रकाश दूबे को कैसी लगी सीरीज? दिया पहला रिव्यू…


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola