क्या यामी गौतम संभालेंगी कहानी 3 की कमान ? सुजॉय घोष ला रहे हैं अपनी हिट फ्रेंचाइजी का नया पार्ट

Updated:
विज्ञापन
विद्या बालन नहीं, अब यामी गौतम संभालेगी 'कहानी 3' की कमान, फोटो, इंस्टाग्राम

विद्या बालन नहीं, अब यामी गौतम संभालेगी 'कहानी 3' की कमान, फोटो, इंस्टाग्राम

सुजॉय घोष ला रहे हैं थ्रिलर 'कहानी 3'. विद्या बालन के बाद अब यामी गौतम निभाएंगी मुख्य किरदार. जानिए फिल्म की कहानी और शूटिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स.

विज्ञापन

Kahani 3 Updates: 'कहानी' फ्रैंचाइजी जल्द ही एक नई कहानी के साथ लौटने वाली है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामी गौतम 'कहानी 3' में मुख्य किरदार निभा सकती हैं. फिल्म का निर्देशन एक बार फिर सुजॉय घोष करेंगे. फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन के चरण में है और टीम इसके बाकी कामों पर ध्यान दे रही है.

Kahani 3 Shooting: कहानी 3 की शूटिंग की तारीख और शेड्यूल में बिजी मेकर्स

इस फ्रैंचाइजी की पहली दो फिल्मों में विद्या बालन मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. हालांकि अब 'कहानी 3' की कहानी पहले की फिल्मों से अलग होने वाली है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म पिछली कहानियों को आगे नहीं बढ़ाएगी, बल्कि 'कहानी' की दुनिया से जुड़ी एक नई कहानी पेश करेगी. फिल्म के मेकर्स अभी शूटिंग की तारीख और शेड्यूल तय करने में जुटे हैं.

Story of Sujoy Ghosh's Kahani 3: कहानी 3 की स्टोरी

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कहानी 3' एक बिल्कुल नई कहानी होगी. फिल्म का उद्देश्य फ्रैंचाइजी को एक नई दिशा देना है, लेकिन इसके साथ ही 'कहानी' की उस खास पहचान को भी बरकरार रखना है, जिसे दर्शकों ने पसंद किया है. माना जा रहा है कि, यामी गौतम फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी और उनका किरदार काफी दमदार होगा. फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन के दौर में है और टीम शूटिंग की योजना तैयार कर रही है.

Vidya Balan's film Kahaani: विद्या की फिल्म कहानी बनी दर्शकों की पसंद

विद्या बालन की मुख्य भूमिका वाली 'कहानी' फ्रैंचाइजी की दोनों फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इन फिल्मों की मजबूत कहानी, प्रभावशाली महिला किरदार और शानदार ट्विस्ट लोगों को खूब पसंद आए. खासतौर पर पहली 'कहानी' को हिंदी सिनेमा की बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में गिना जाता है. फिल्म ने अपनी एक अलग पहचान बनाई, जिसे दर्शक आज भी याद करते हैं.

Kahani Fans are Expecting from Sujoy Ghosh: सुजॉय घोष से दर्शकों को उम्मीदें 

सुजॉय घोष ने ‘कहानी’ की पहली दो फिल्मों का निर्देशन किया था. वह रहस्य, सस्पेंस और मजबूत भावनात्मक किरदारों से भरी कहानियां बनाने के लिए जाने जाते हैं.  ऐसे में तीसरी फिल्म के निर्देशन के लिए उनकी वापसी से दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुजॉय घोष ‘कहानी’ की दुनिया और उसकी कहानी को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं. वह पूरी टीम के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि तीसरी फिल्म पहले से अलग और नई लगे, लेकिन साथ ही फ्रैंचाइजी की मूल भावना भी बरकरार रहे. यामी गौतम के साथ काम करने को लेकर भी टीम काफी उत्साहित है. फिलहाल फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल तय किया जा रहा है.

यामी गौतम की ‘कहानी 3’ में एंट्री और सुजॉय घोष की बतौर निर्देशक वापसी ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है. इन दोनों की वजह से ‘कहानी 3’ आने वाली सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित हिंदी थ्रिलर फिल्मों में शामिल हो सकती है.

यह भी पढ़ें: जानें कैसी है विद्या बालन की ”कहानी 2”


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola