क्रांतिकारी किरदार से दर्शकों के बीच छाए रोहित सराफ: बोले- जो मैं कर सकता हूं वो कोई और नहीं; साउथ में भी करेंगे डेब्यू
रोहित सराफ, जो अपनी चार्मिंग छवि के लिए जाने जाते हैं, अब 'द रिवोल्यूशनरीज' में एक गंभीर किरदार निभाकर सबको चौंका रहे हैं. इसके साथ ही वे 'मिसमैच्ड सीजन 4' और तेलुगु फिल्म 'महाकाली' से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं.
बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर रोहित सराफ (Actor Rohit Saraf) इन दिनों अपने करियर के सबसे बेहतरीन व व्यस्त दौर से गुजर रहे हैं. नेपाल के नेशनल क्रश व चॉकलेट बॉय की छवि से इतर वे एक साथ तीन बिल्कुल अलग-अलग जॉनर के प्रोजेक्ट्स से स्क्रीन पर तहलका मचा रहे हैं. 11 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज हुई सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ में रोहित क्रांतिकारी शचींद्रनाथ सान्याल के बेहद संजीदा किरदार में दिखे हैं. उनका यह अनदेखा अवतार दर्शकों को चौंका रहा है.
वहीं, उनकी हिट सीरीज ‘मिसमैच्ड सीजन 4’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जहां वे दोबारा अपने रोमांटिक अंदाज में लौटेंगे. इसके साथ ही रोहित फिल्म महाकाली से अपना तेलुगु डेब्यू भी करने जा रहे हैं. इस फिल्म में वे अक्षय खन्ना के साथ नजर आएंगे.
चॉकलेट बॉय’ से बाहर निकल क्रांतिकारी का निभाया किरदार
अक्सर नेशनल क्रश व बॉय नेक्स्ट डोर के रूप में पसंद किए जाने वाले रोहित ने कहा कि द रिवोल्यूशनरीज में क्रांतिकारी शचींद्रनाथ सान्याल का रोल निभाना उनकी रोमांटिक छवि के खिलाफ कोई बगावत नहीं है. वे अपनी रोमांटिक इमेज से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन खुद को चुनौती देने के लिए यह रोल चुना. रोहित के मुताबिक, इस एक किरदार में उन्हें कई तरह के भाव जीने का मौका मिला. एक आम लड़के से लेकर जिम्मेदारी संभालने वाले मैच्योर शख्स तक. सान्याल के किरदार से उन्होंने निडरता, जुनून और खुद पर भरोसा रखने का सबसे बड़ा पाठ सीखा, जो आगे भी उनके साथ रहेगा.
अक्षय खन्ना के साथ साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे रोहित
रोहित सराफ सिर्फ ओटीटी या हिंदी सिनेमा तक सीमित रहने के बजाय अपनी अभिनय सीमा का विस्तार कर रहे हैं. एक तरफ वे द रिवोल्यूशनरीज में ब्रिटिश काल के क्रांतिकारी के रूप में अपनी गंभीर अदाकारी से तारीफें बटोर रहे हैं, तो दूसरी तरफ मिसमैच्ड 4 के जरिए ऋषि व डिंपल की प्रेम कहानी को खूबसूरत अंजाम देने लौट रहे हैं. इसके साथ ही, वे बड़े बजट की तेलुगु फिल्म ‘महाकाली’ से साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं. पूजा कोल्लुरु के निर्देशन में बन रही इस थ्रिलर फिल्म में रोहित पहली बार अभिनेता अक्षय खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.
सोशल मीडिया फैन वॉर व इनसिक्योरिटी पर बोले रोहित
सनी संस्कार की तुलसी कुमारी व द रिवोल्यूशनरीज जैसे मल्टी-स्टारर प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे रोहित ने सोशल मीडिया फैन वॉर और रोल की इनसिक्योरिटी पर अपनी राय साझा की. उन्होंने बताया कि वे कभी किसी दूसरे कलाकार से इनसिक्योर नहीं महसूस करते. उनका मानना है कि जो खास बात वे अपने किरदार में लाते हैं, वह कोई और नहीं ला सकता. सोशल मीडिया पर एक्टर्स की तुलना और फैन-वॉर को वे पूरी तरह नजरअंदाज करते हैं. रोहित ने कहा कि सेट पर उनका ध्यान सिर्फ साथी कलाकारों के साथ बेहतरीन काम करने व अपनी परफॉर्मेंस को मजबूत बनाने पर रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए