पूर्व CM नीतीश कुमार का 27 जुलाई को भोजपुर में आगमन, बखोरापुर काली मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना, जोर-शोर से चल रही तैयारियां

AI Generated
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 जुलाई 2026 को भोजपुर के प्रसिद्ध बखोरापुर काली मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
Nitish Kumar Daura Preparation : भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध जय मां काली बखोरापुर वाली मंदिर में 27 जुलाई 2026 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन दोनों स्तर पर जोर-शोर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं.
जानकरी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार को करीब 11 बजे मंदिर पहुंचकर मां काली के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे.
नीतीश कुमार के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन की आधिकारिक सूचना मिलते ही भोजपुर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. मंदिर परिसर से लेकर आसपास के इलाकों में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

Arrah News : प्रशासन और ट्रस्ट के बीच लगातार समन्वय
मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है. हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है. मंदिर परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की संभावना है, वहीं आने-जाने वाले मार्गों पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी.
स्वागत की भव्य तैयारी
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और होटल मौर्या पटना के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर बीडी सिंह के नेतृत्व में स्वागत की व्यापक तैयारियां चल रही हैं. कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं, जो अपने-अपने दायित्वों को निभाने में जुटी हैं.
वहीं होटल गायत्री के एमडी अजीत सिंह और संरचना इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड पटना के डायरेक्टर सुशील सिंह आगंतुकों के ठहरने और आतिथ्य की व्यवस्था में लगे हुए हैं. बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं.
Bhojpur : कई गणमान्य लोग रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल, सह मुख्य संरक्षक रविशंकर सिंह, कमल किशोर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मण तिवारी, प्रशासक कंचन कुमार और पर्यवेक्षक राजेश कुमार सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.
प्रशासन की ओर से बड़हरा थानाध्यक्ष चुनमुन कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश कुमार और अंचलाधिकारी अंशु प्रसून व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे. इसके अलावा बखोरापुर पंचायत के मुखिया रितेश कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.
क्षेत्र में उत्साह का माहौल
मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उनके करीबी सहयोगी और भोजपुर जिले के पवट गांव निवासी हरेंद्र सिंह भी पहुंचेंगे. उनके आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं.
अंतिम तैयारियों में जुटा प्रशासन
मंदिर ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल और मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं. प्रशासन और ट्रस्ट मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संतोष कुमार सिंह
संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










