आरा: सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भोजपुर में सजी सांस्कृतिक संध्या, लोक कलाकारों ने बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते अधिकारी व अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार के "सेवा, संकल्प एवं समर्पण" के 100 दिन सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भोजपुर जिले में भव्य राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. स्थानीय कलाकारों ने भोजपुरी लोकगीत, पारंपरिक लोकसंगीत एवं सांस्कृतिक लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. इस अवसर पर 100 दिनों में हुए विकास कार्यों की भी सराहना की गई.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार के "सेवा, संकल्प एवं समर्पण" के 100 दिन सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भोजपुर जिले में भव्य राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के दिशानिर्देशानुसार आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

भोजपुरी लोकगीत और लोकनृत्य से कलाकारों ने मोहा मन

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी लोकगीत, पारंपरिक लोकसंगीत एवं सांस्कृतिक लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति और गौरवशाली विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया. हॉल में मौजूद दर्शकों और अतिथियों ने करतल ध्वनि से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मुक्तकंठ से सराहना की.

100 दिनों के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई सराहना

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में बीते 100 दिनों में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि सुशासन, जनसेवा और ढांचागत विकास के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व कार्यों से बिहार के साथ-साथ भोजपुर जिला भी प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है.

कार्यक्रम में ये वरीय अधिकारी रहे मौजूद

आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस मौके पर उप विकास आयुक्त (DDC), अपर समाहर्ता (ADM), अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), जिला कल्याण पदाधिकारी, निदेशक (NEP), जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन