दानापुर मंडल में टिकट जांच अभियान तेज, बक्सर में 405 यात्री पकड़े गये तो आरा जंक्शन पर मची खलबली; टिकट काउंटर पर लगी कतार

Updated:
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दानापुर मंडल में चल रहे सघन टिकट जांच अभियान ने यात्रियों में हड़कंप मचा दिया है. बक्सर स्टेशन पर 405 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, जिससे आरा जंक्शन पर भी असर दिखा. यात्रियों की भीड़ टिकट काउंटरों पर उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

Ticket Inspection Campaign: दानापुर मंडल में चल रहे सघन टिकट जांच अभियान का असर बुधवार को आरा जंक्शन पर भी देखने को मिला. बक्सर स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान बड़ी संख्या में बिना टिकट और अनियमित टिकट वाले यात्रियों के पकड़े जाने की सूचना के बाद आरा जंक्शन पर यात्रियों के बीच खलबली मच गयी.

विज्ञापन

रेल यात्रियों के बीच टिकट जांच को लेकर चर्चा रही. इसके बाद स्टेशन के टिकट काउंटर पर टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी कतार लग गयी. कई यात्री यात्रा शुरू करने से पहले टिकट लेते नजर आये. वहीं, ट्रेनों के वातानुकूलित कोच में सफर कर रहे कुछ यात्री टिकट जांच की आशंका के बीच एसी कोच से निकलकर स्लीपर कोच की ओर जाते भी दिखाई दिये.

बक्सर में 405 यात्री पकड़े गये

दानापुर मंडल के अनुसार, मंगलवार को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ के नेतृत्व में देर रात तक प्रमुख स्टेशनों और महत्वपूर्ण ट्रेनों में व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया. बक्सर स्टेशन पर चलाये गये ‘लाल गाड़ी’ विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान 405 बिना टिकट एवं अनियमित टिकट वाले यात्रियों को पकड़ा गया. इन यात्रियों से किराया एवं जुर्माने के रूप में कुल 2 लाख 76 हजार 745 रुपये की वसूली की गयी.

पूरे मंडल में 2066 यात्रियों पर कार्रवाई

अभियान के दौरान पूरे दानापुर मंडल में 2066 यात्रियों को बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते पकड़ा गया. इनसे किराया एवं दंड के रूप में कुल 18 लाख 40 हजार 910 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया.

आगे भी जारी रहेगा विशेष टिकट जांच अभियान

रेल प्रशासन के अनुसार, सघन टिकट जांच अभियान से यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ी है. साथ ही टिकट काउंटरों पर टिकट खरीदने वाले यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गयी है. मंडल की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

नौबतपुर में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन