आरा में 10 सितंबर को पांच घंटे बिजली कटौती, सुबह 11 से शाम 4 बजे तक कई इलाके होंगे प्रभावित
3 घंटे गुल रही बिजली (सांकेतिक तस्वीर)
एटूजेड (धोबीघटवा) पावर सब-स्टेशन में जरूरी रखरखाव कार्य के कारण 10 सितंबर को पांच घंटे बिजली कटौती की जाएगी. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहने वाले इलाकों की पूरी सूची देखें.
power cut ara: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से एटूजेड (धोबीघटवा) पावर सब-स्टेशन में अधिष्ठापित विद्युत उपकरणों का आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा. इसके मद्देनजर गुरुवार, 10 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक एटूजेड (धोबीघटवा) पावर सब-स्टेशन से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान पावर सब-स्टेशन से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति
मेंटेनेंस कार्य के कारण जगदेव नगर, सिंह कॉलोनी, बाजार समिति, विष्णु नगर, अनाईठ खोरीका, भेलाई, चौराई, कल्याणपुर एवं आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे.
इसके अलावा सर्वोदय नगर, बैंक कॉलोनी, राम बिहार कॉलोनी, सिद्धार्थ नगर, जीरो माइल, आदर्श नगर, कृष्णापुरी, बेहरा, एकौना, तेतरिया, उदवंतनगर, मलथर, सलथर, मथवनिया, डिहरी, गड़हा, चंचल टोला, असनी, जैतपुर, जैतपुर मठिया, सोनपुरा, ज्ञानपुरा, बीरमपुर, इंद्रपुरा, मसाढ़ टोला एवं मठिया गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत कार्य पहले ही पूरा कर लें और विभाग का सहयोग करें. मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र सामान्य कर दी जायेगी.
नौबतपुर में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए