भोजपुर : बनास नदी में डूबने से महिला की मौत, शाम को SDRF ने बरामद किया शव

Updated:
विज्ञापन

परिजनों की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के सुअरी गांव में बनास नदी में नहाने के दौरान एक 49 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई. SDRF की टीम ने काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को नदी से बरामद किया.

विज्ञापन

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुअरी गांव स्थित बनास नदी में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक 49 वर्षीया अधेड़ महिला की मौत हो गई. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

मृतका की पहचान गड़हनी थाना क्षेत्र के सुअरी गांव निवासी स्वर्गीय लालू राम की 49 वर्षीया पत्नी बेदामो देवी के रूप में की गई है.

नहाने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा

मृतका के बेटे दिनेश राम ने घटना के संबंध में बताया कि शनिवार की सुबह उनकी मां बनास नदी के किनारे नहाने गई थीं. इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की जानकारी कुछ समय बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा परिजनों को दी गई. सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन नदी किनारे पहुंचे और तुरंत गड़हनी थाना पुलिस को सूचित किया.

SDRF की टीम ने चलाया सर्च अभियान, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमॉर्टम

घटना की जानकारी मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को बुलवाया. एसडीआरएफ की टीम ने नदी में काफी देर तक सघन सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद शनिवार की शाम महिला के शव को पानी से बाहर निकाला जा सका.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि मृतका का एक ही बेटा दिनेश राम है. इस हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन