आरा: छात्र संघ चुनाव से लेकर बीएड क्रेडिट कार्ड योजना तक, उपेंद्र कुशवाहा ने उठायी छात्रों की मांग

Updated:
विज्ञापन

उपेन्द्र कुशवाहा की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों की 16 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की है. उन्होंने छात्र संघ चुनाव, बीएड क्रेडिट कार्ड योजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया है.

विज्ञापन

Veer Kunwar Singh University: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की समस्याओं और छात्रहित से जुड़ी 16 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पहल की है. उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजने के साथ व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

विज्ञापन

छात्र संवाद के बाद तैयार किया गया मांग-पत्र

छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विश्वविद्यालय अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने बताया कि एक सितंबर को विश्वविद्यालय के पुराने परिसर स्थित राधाकृष्णन सभागार में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव लिये गये थे. संवाद के बाद संगठन की ओर से छात्रहित से जुड़ा 16 सूत्री मांग-पत्र तैयार किया गया.

छात्र संघ चुनाव और बीएड में क्रेडिट कार्ड योजना की मांग

उन्होंने बताया कि मांगों में विश्वविद्यालय में नियमित रूप से छात्र संघ चुनाव कराने, सभी संबद्ध बीएड महाविद्यालयों में बिहार विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड योजना लागू करने तथा जीरो माइल स्थित शिक्षा विभाग को सरकारी करने अथवा न्यूनतम शुल्क पर बीएड की पढ़ाई की व्यवस्था करने की मांग प्रमुख है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने और पुराने परिसर में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की गयी है.

पीजी में सीट बढ़ाने और शोधार्थियों को छात्रवृत्ति देने की मांग

मांग-पत्र में विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन चिकित्सक की उपलब्धता और जरूरी दवाओं की व्यवस्था करने, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़ाने, पीएचडी शोधार्थियों को छात्रवृत्ति देने तथा नवनिर्मित डिग्री महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की शीघ्र बहाली की मांग शामिल है.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा व कनिष्ठ शोधवृत्ति परीक्षा में भोजपुरी विषय को शामिल करने तथा शिक्षक नियुक्ति परीक्षा-4 में भोजपुरी विषय की रिक्तियां बढ़ाने की मांग भी रखी गयी है.

छात्रावास और पुस्तकालय की व्यवस्था सुधारने पर जोर

संगठन ने छात्रावासों की व्यवस्था में सुधार करने, अवैध रूप से रह रहे लोगों को हटाकर पात्र विद्यार्थियों को आवास उपलब्ध कराने, 7.5 सीजीपीए की अनिवार्यता समाप्त करने और पुस्तकालय को नियमित समय तक खोलने की मांग की है. दिव्यांग विद्यार्थियों को नियमानुसार आरक्षण और सुविधाएं देने तथा आउटसोर्सिंग कर्मियों को समय पर पूरा वेतन भुगतान करने की मांग भी 16 सूत्री मांग-पत्र में शामिल है.

दर्शनशास्त्र विषय को शामिल करने का भी आग्रह

नीतीश कुशवाहा ने बताया कि नवनिर्मित डिग्री महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की बहाली में दर्शनशास्त्र विषय को शामिल करने के लिए भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया गया है. छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने छात्रहित से जुड़ी सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जतायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन