पश्चिम बंगाल के शिलाबती और केलाघाई नदियों में उफान, घाटाल में बाढ़ की आशंका

बाढ़ की फाइल तस्वीर
पश्चिम मेदिनीपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से शिलाबती और केलाघाई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. घाटाल क्षेत्र में बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है और तटबंधों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है.
खड़गपुर से जीतेश बोरकर की रिपोर्ट
पश्चिम मेदिनीपुर जिले में मॉनसून के दौरान बने निम्न दबाव के प्रभाव से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शिलाबती और केलाघाई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. कई इलाकों में नदियों पर बने अस्थायी बांस के पुल तेज जलधारा में बह गये हैं, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हुई है. स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है.
तटबंधों की मरम्मत का कार्य शुरू
प्रशासनिक अधिकारियों ने नदी तटबंधों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिये हैं. कई स्थानों पर तटबंधों की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति से समय रहते निपटा जा सके. यह इलाका हर वर्ष घाटाल क्षेत्र बाढ़ की गंभीर समस्या से जूझता है. बाढ़ के दौरान हजारों घर जलमग्न हो जाते हैं, फसलों को भारी नुकसान पहुंचता है और सड़कें डूब जाने के कारण लोगों का संपर्क टूट जाता है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नाव और डोंगी ही एक मात्र सहारा
मॉनसून आने के साथ ही इस इलाके में नाव और डोंगी ही लोगों के आवागमन का एकमात्र सहारा बनती हैं. इसी को देखते हुए इस वर्ष भी संभावित बाढ़ की आशंका के मद्देनजर घाटाल में पहले से ही नावों की व्यवस्था कर ली गयी है. जैसे ही इलाके जलमग्न होंगे, इन नावों को राहत कार्य और लोगों के आवागमन के लिए नदी में उतार दिया जायेगा. जिले के अन्य क्षेत्रों से भी नावों को घाटाल भेजा जा रहा है.
Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष झा
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










