LNMU में दूसरे दिन भी कामकाज ठप, वार्ता के बाद शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित

Updated:
विज्ञापन
LNMU

LNMU

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की हड़ताल विश्वविद्यालय प्रशासन और कर्मचारी संघ के बीच सकारात्मक वार्ता के बाद स्थगित कर दी गई है। प्रशासन ने एमएसीपी, प्रोन्नति और केयरटेकर जैसे प्रमुख मुद्दों पर सहमति जताई है।

विज्ञापन

Darbhanga News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की हड़ताल के कारण विवि मुख्यालय में दूसरे दिन भी कामकाज ठप रहा. शाम में विश्वविद्यालय प्रशासन और कर्मचारी संघ के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया. वार्ता के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारी संघ की कई प्रमुख मांगों पर सहमति पत्र जारी किया.

LNMU News: अगस्त के वेतन से एमएसीपी का लाभ देने का आश्वासन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि राज्यपाल सचिवालय के निर्देश के अनुरूप कर्मचारियों को एमएसीपी का लाभ देने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी. इसके बाद अगस्त के वेतन से इसका भुगतान शुरू करने की बात कही गई है. इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों में राहत की स्थिति बनी.

केयरटेकर मामले में समिति गठित करने पर सहमति

केयरटेकर से जुड़े मामले में भी विश्वविद्यालय प्रशासन और कर्मचारी संघ के बीच सहमति बनी. संबंधित नियुक्ति की अधिसूचना के सत्यापन के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया. कर्मचारियों की इस मांग पर भी विश्वविद्यालय ने सकारात्मक रुख अपनाया.

प्रोन्नति और उच्चतर पद का प्रभार देने की प्रक्रिया होगी शुरू

विवि ने वर्ष 2024 में पटना उच्च न्यायालय से निर्णय प्राप्त कर्मचारियों को प्रोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू करने का भरोसा दिया. वहीं लंबित मामलों में विधिक राय लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई. उच्चतर पद का प्रभार नहीं मिलने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर रिक्त पदों की उपलब्धता के आधार पर शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया गया.

सहमति के बाद कर्मचारी संघ ने स्थगित किया आंदोलन

विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासन के बाद कर्मचारी संघ ने हड़ताल और आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने की घोषणा कर दी. संघ के सचिव मनोज कुमार राम ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के बीच हुई वार्ता में कई महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनी है. इसी के आलोक में आंदोलन स्थगित किया गया है.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यशाला में 257 विज्ञान शिक्षकों ने लिया भाग


विज्ञापन
Pravin Kumar Chou

लेखक के बारे में

By Pravin Kumar Chou

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन