गर्मी की छुट्टियों में दरभंगा एयरपोर्ट पर बढ़ी भीड़, 78 हजार यात्रियों ने किया सफर

Darbhanga News -Airport-May-Passenger-Traffic-Crosses-78000-Seat-Occupancy-92-Percent
Darbhanga News: दरभंगा एयरपोर्ट से मई महीने में 78 हजार से अधिक यात्रियों ने विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भरी. इस दौरान हर फ्लाइट में औसतन 92 प्रतिशत सीटें बुक रहीं और 10 मई सबसे व्यस्त दिन रहा. जानिए खबर विस्तार से…
दरभंगा से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
Darbhanga News: दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. मई महीने में एयरपोर्ट से 78 हजार से अधिक यात्रियों ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता समेत विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भरी. यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण अधिकांश उड़ानों में सीटें लगभग भर गईं और औसतन 92 प्रतिशत सीटों की बुकिंग दर्ज की गई.
गर्मी की छुट्टियों और शादी सीजन में बढ़ी यात्रियों की संख्या
एयरपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार गर्मी की छुट्टियों, शादी-विवाह के मौसम और रोजगार व व्यवसायिक गतिविधियों के कारण यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई. उत्तर बिहार के लोगों के लिए दरभंगा एयरपोर्ट प्रमुख हवाई केंद्र बन चुका है, जिससे विभिन्न महानगरों के लिए सीधी उड़ानों की मांग लगातार बढ़ रही है.
18 उड़ानों से 2993 यात्रियों ने किया सफर
मई महीने में 10 मई सबसे व्यस्त दिन रहा. इस दिन कुल 18 उड़ानों के जरिए 2993 यात्रियों ने यात्रा की, जो पूरे महीने का सर्वाधिक आंकड़ा रहा. वहीं 30 मई को सबसे कम यात्री संख्या दर्ज की गई. उस दिन आठ उड़ानों का संचालन हुआ और 1442 यात्रियों ने सफर किया.
नई टर्मिनल बिल्डिंग से यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार आने वाले महीनों में यात्री संख्या में और बढ़ोतरी की संभावना है. बेहतर कनेक्टिविटी और सीधी उड़ानों के कारण दरभंगा एयरपोर्ट की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. नई टर्मिनल बिल्डिंग और एयरपोर्ट विस्तार परियोजना पूरी होने के बाद यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










