उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री व कोषाध्यक्ष के नामों की हुई घोषणा

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 29 May 2025 7:02 PM

विज्ञापन

बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा बरदाहा मंडल अध्यक्ष ने की बैठक

विज्ञापन

33- प्रतिनिधि, सिकटी भारतीय जनता पार्टी के जमीनी स्तर पर बूथ सशक्तिकरण को लेकर गुरुवार को प्रखंड के भिरभिड़ी पंचायत स्थित वार्ड 07 के मसुंडा गांव स्थित मंडल उपाध्यक्ष सह व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र विश्वास के निवास में गुरुवार को एक बैठक बरदाहा मंडल अध्यक्ष कुमोद कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. विशेष अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष विजय विश्वास व जिला मंत्री सह मंडल प्रभारी बरदाहा कनकलता झा, आइटी सेल जिला संयोजक संतोष झा उपस्थित थे. बैठक में जिला उपाध्यक्ष ने बरदाहा मंडल स्तर पर चयनित मंडल कमेटी मंडल मोर्चा, युवा, महिला, किसान, अनुसचित, अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक सहित सभी शक्ति केंद्र प्रमुख की घोषणा मंडल कार्यसमिति की बैठक में की गयी. इस अवसर पर मंडल कमेटी में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह मंत्री सहित एक कोषाध्यक्ष के नामों की घोषणा की गयी. इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता दयानंद मंडल, मंत्री प्रतिनिधि मनोज मंडल, व्यापार मंडल प्रदीप मंडल, प्रकाश मिश्रा, प्रकाश सिंह, पीके चौधरी, राम सेवक सरदार, हरिलाल सिंह, जयलाल सिंह, अमरनाथ झा, ललित कुमार सिंह, चुनचुन झा, महेंद्र ततमा, देव नारायण विश्वास, गुलाब चंद विश्वास सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन