सीमांचल के चौकीदार-दफादारों की महाबैठक अब 13 जून को

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 12 Jun 2026 8:52 PM

विज्ञापन

मानदेय और आश्रितों की बहाली जैसे कई गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होनी है.

विज्ञापन

अररिया. बिहार के सीमांचल क्षेत्र के तीन प्रमुख जिलों अररिया, पूर्णिया व किशनगंज के चौकीदार-दफादार संघ की बहुप्रतीक्षित संयुक्त बैठक के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है. पूर्व निर्धारित तिथि के स्थगित होने के बाद अब आगामी 13 जून 2026 को इस महाबैठक को दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. आयोजन समिति के मुख्य प्राधिकारी डॉ संत सिंह ने आधिकारिक बयान जारी कर सभी संवर्गीय साथियों को नई तिथि व समय के अनुसार कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया है. इस बैठक में चौकीदार-दफादारों की सेवा शर्तों, मानदेय और आश्रितों की बहाली जैसे कई गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होनी है.

दो जून की बैठक स्थगित होने की वजह: दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से तय हुआ था समय

बैठक के स्थगन व दिल्ली में हुए हाई-प्रोफाइल घटनाक्रम की कड़ियों को स्पष्ट करते हुए संघ के वरिष्ठ नेता डॉ. संत सिंह ने मुख्य बिंदु साझा किए. डॉ संत सिंह ने बताया कि पूर्व में यह संयुक्त बैठक 2 जून 2026 को अररिया में ही आयोजित होने वाली थी. लेकिन इसी बीच देश के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के दिल्ली कार्यालय से संघ की समस्याओं को लेकर 2 जून को ही मुलाकात का समय (अपॉइंटमेंट) निर्धारित हो गया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर बैठक को स्थगित करना पड़ा व प्रतिनिधिमंडल तुरंत दिल्ली रवाना हुआ. दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिलकर संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी लंबित मांगों व विभिन्न विभागीय विसंगतियों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा, जिस पर मंत्री की ओर से बेहद सकारात्मक और ठोस कार्रवाई का आश्वासन मिला है. दिल्ली दौरे से वापस लौटने के बाद अब तीनों जिलों के चौकीदार-दफादारों को आंदोलन और मंत्री से वार्ता की कड़ियों से अवगत कराने के लिए 13 जून 2026 की तिथि तय की है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन