वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं काे किया सम्मानित

12 साल विकास के विश्वास के और जनकल्याण के
फारबिसगंज. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल व स्वर्णिम 12 वर्षीय कार्यकाल के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष संपर्क अभियान 12 साल विकास के विश्वास के, जनकल्याण के तहत फारबिसगंज विधानसभा के पूर्व विधायक विद्या सागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने बथनाहा मंडल व जोगबनी नगर मंडल में भाजपा के वरिष्ठ व समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं की टोली के साथ विभिन्न वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के आवास पर पहुंचकर संगठन व राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया. इस अवसर पर बथनाहा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राय, जोगबनी नगर मंडल अध्यक्ष कन्हैया साह, विधानसभा प्रभारी रंजीत मिश्रा, विधानसभा संयोजक राजनंदन यादव, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रजत सिंह सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहें. कार्यक्रम में अरविंद साह, राजेंद्र झा, संजीव दास, मनोज झा, प्रशंजीत चौधरी, शिवानी सिंह, आरती ठाकुर, गोपाल सोनू, दिलीप साह, रोहित यादव, राजन तिवारी, वार्ड पार्षद मिठू सोनी, पवन यादव समेत दोनों मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. पूर्व विधायक विद्या सागर केशरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण व आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. उन्होंने कहा कि यह अभियान उन कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का प्रयास है, जिन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मृगेंद्रमणि सिंह
मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










