'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा अभियान' के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता, युवाओं ने दी नशामुक्त समाज की मजबूत संदेश

Updated:
विज्ञापन

फोटो- कार्यक्रम में शामिल बच्चियों | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अररिया में 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा अभियान' के तहत एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. युवाओं ने विभिन्न विधाओं में भाग लेकर नशे के खिलाफ सशक्त संदेश दिया.

विज्ञापन

Araria News: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की जिला इकाई "मेरा युवा भारत, अररिया" के सौजन्य से सोमवार को टाउन हॉल में "विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा अभियान" के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए युवाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

कई विधाओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

प्रतियोगिता की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और स्वागत गीत से हुई. इसके बाद प्रतिभागियों ने नृत्य, संगीत, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, भाषण, वाद-विवाद, शॉर्ट फिल्म और कविता सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी. सभी प्रतियोगिताओं का संचालन मेरा युवा भारत से जुड़े विकास कुमार, धीरज पांडे और मनीष कुमार के मार्गदर्शन में किया गया.

नशामुक्ति संदेश ने जीता दर्शकों का दिल

कार्यक्रम की सबसे चर्चित प्रस्तुति "जीना है तो पापा शराब मत पीना" गीत रही. बच्चों की इस प्रस्तुति ने नशे के खिलाफ प्रभावशाली संदेश दिया और पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा. उपस्थित लोगों ने कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

विशेषज्ञों ने किया प्रतिभाओं का मूल्यांकन

प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक विधा में अलग-अलग निर्णायक मंडल का गठन किया गया था. निर्णायक के रूप में प्रो. महेंद्र प्रताप सिंह, कमर मासूम, शेखर कुमार शशि, राम कुमार झा, निर्मला देवी सहित अन्य विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया.

विजेताओं को किया गया सम्मानित

Araria News: कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मनीष कुमार, सत्यम कुमार, सिंटू कुमार, अमित रंजन, सूरज कुमार, नृपेंद्र कुमार, परवीन साह, ब्रजेश मेहता, अंकित राज, सुधांशु कुमार, अनिकेत गोस्वामी, उज्ज्वल कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन