सदर अस्पताल में मरीजों के परिजनों के बीच मारपीट

Updated:
विज्ञापन

चिकित्सकों ने तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया.

विज्ञापन

अररिया. सदर अस्पताल अररिया में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना के घायलों के इलाज के दौरान परिजनों के बीच हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गयी. इस मौके पर पहुंचे सुरक्षा गार्डों की तत्परता से मामला शांत कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार, अररिया आरएस थाना क्षेत्र के मुरबल्ला चौक के पास एक ही गांव के दो बाइक सवार आपस में टकरा गये. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार कुल 03 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर तीनों का प्राथमिक उपचार कर रहे थे. इसी दौरान इलाज को लेकर घायलों के परिजनों के बीच किसी बात पर कहासुनी शुरू हो गयी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में उलझ गये. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की व हाथापाई भी हुई. इससे अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों व परिजनों में दहशत फैल गयी.

सुरक्षा गार्डों ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों पक्षों को अलग कर समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. सुरक्षा कर्मियों की सूझबूझ से स्थिति बिगड़ने से बच गयी.

घायलों को किया गया रेफर

चिकित्सकों ने तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, फिलहाल तीनों का हायर सेंटर में इलाज जारी है. सुरक्षा कर्मियों व अस्पताल प्रशासन की सक्रियता के बाद अस्पताल परिसर में स्थिति सामान्य हो गई है. हालांकि इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच देर तक चर्चा बनी रही.

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन