बीसीसीआई ने जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2019 5:13 PM
नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने शनिवार को अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें ‘असाधारण राजनेता’ और ‘सक्षम और सम्मानित’ क्रिकेट प्रशासक करार दिया. बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, जेटली असाधारण राजनेता थे और जुनूनी क्रिकेट प्रशंसक थे. उन्हें हमेशा क्रिकेट के सक्षम और सम्मानित प्रशासकों में से एक के रूप […]
नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने शनिवार को अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें ‘असाधारण राजनेता’ और ‘सक्षम और सम्मानित’ क्रिकेट प्रशासक करार दिया.
बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, जेटली असाधारण राजनेता थे और जुनूनी क्रिकेट प्रशंसक थे. उन्हें हमेशा क्रिकेट के सक्षम और सम्मानित प्रशासकों में से एक के रूप में याद रखा जायेगा.
बीसीसीआई ने डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष की राज्य क्रिकेट प्रशासन में बदलाव लाने के लिये भी प्रशंसा की. बीसीसीआई ने कहा, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप में लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्रिकेट ढांचे में काफी बदलाव किया.
वह क्रिकेटरों के हमेशा करीबी मित्र रहे और हमेशा उनके साथ खड़े रहे, उन्होंने उन्हें प्रोत्साहित किया और उनका समर्थन किया. बीसीसीआई उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










