वैभव सूर्यवंशी के बाद अब छोटे भाई का धमाका, आशीर्वाद ने जड़ा करियर का पहला शतक

वैभव सूर्यवंशी का छोटा भाई आशीर्वाद ने जड़ा शतक (फोटो-सोशल मीडिया)
15 साल के वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में हैं. समस्तीपुर में खेले गए एक प्रैक्टिस मैच में आशीर्वाद ने 87 गेंदों पर 103 रन की शानदार पारी खेलकर पहला शतक जड़ा. उनकी इस उपलब्धि पर बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी और पिता संजीव सूर्यवंशी ने खुशी जाहिर की है.
Vaibhav Sooryavanshi Younger Brother: भारतीय क्रिकेट में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से पहचान बना चुके 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी चर्चा में आ गए हैं. समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय प्रैक्टिस मैच में आशीर्वाद ने शानदार शतक लगाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है.
आशीर्वाद अपने बड़े भाई वैभव की तरह आक्रामक अंदाज के बजाय धैर्य और समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला शतक जड़ा.आशीर्वाद ने 87 गेंदों का सामना करते हुए 103 रन बनाए. उनकी पारी में 20 चौके और एक छक्का शामिल रहा. आशीर्वाद की इस यादगार पारी का अंत 103 रन पर हुआ. उनका कैच आयुष सिंह ने पकड़ा, जबकि प्रशांत राज ने उन्हें आउट किया. जब वह पवेलियन लौटे, तब उनकी टीम का स्कोर 29.5 ओवर में 234 रन पहुंच चुका था.
बड़े भाई उज्ज्वल ने शेयर की खास स्टोरी
आशीर्वाद के शतक की जानकारी सबसे पहले उनके बड़े भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया पर साझा की. उज्ज्वल ने इंस्टाग्राम स्टोरी में मैच की तस्वीरें, वीडियो और स्कोरकार्ड पोस्ट करते हुए बताया कि आशीर्वाद ने अपने क्रिकेट करियर का पहला शतक लगाया है. इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किए, जो अपने छोटे भाई की उपलब्धि पर उनकी खुशी को दर्शाता है.
पिता संजीव सूर्यवंशी भी हुए भावुक
आशीर्वाद की शतकीय पारी के बाद पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक बनाया. आप सभी से अनुरोध है कि आशीर्वाद पर भी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें.”
संजीव सूर्यवंशी पहले भी कह चुके हैं कि वह आशीर्वाद को भी आने वाले वर्षों में एक बेहतर क्रिकेटर के रूप में तैयार करना चाहते हैं. उन्होंने एक वीडियो में दावा किया था कि अगले दो साल में आशीर्वाद भी वैभव की तरह क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना सकते हैं.
सूर्यवंशी परिवार से उभर रहा एक और सितारा?
वैभव सूर्यवंशी पहले ही अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींच चुके हैं. अब आशीर्वाद की शतकीय पारी ने भी लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर उनकी सेंचुरी की तस्वीरें और स्कोरकार्ड तेजी से वायरल हो रहे हैं. अगर आशीर्वाद इसी तरह लगातार प्रदर्शन करते रहे, तो आने वाले समय में सूर्यवंशी परिवार से भारतीय क्रिकेट को एक और प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: रॉबिन मिंज फेल, शरणदीप-उत्कर्ष के तूफान में उड़ी छोटानागपुर रॉयल्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










