Governor Box Office Day 1: पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई फिल्म, 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई

Updated:
विज्ञापन

मनोज बाजपेयी, फोटो-इंस्टाग्राम

Governor Box Office Collection Day 1: ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ एक ऐसी फिल्म है जो भारत के मुश्किल आर्थिक दौर की कहानी दिखाती है. फिल्म ने पहले दिन बहुत कम कमाई की. आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Governor Box Office Collection Day 1: मनोज बाजपेयी की राजनीतिक ड्रामा फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. निर्देशक चिन्मय डी. मांडलेकर के निर्देशन में बनी फिल्म रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पई. कई बड़ी फिल्मों के साथ रिलीज होने के कारण फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से थोड़ी धीमी रही. आइए आपको कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

sacnilk के अनुसार, रिलीज के पहले दिन ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ ने भारत में लगभग 90 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपये रहा. फिल्म देशभर में करीब 1427 शोज में प्रदर्शित हुई. अब इसकी नजर वीकेंड की कमाई पर है.

इन फिल्मों के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

पहले दिन की कमाई में ‘मैं वापस आऊंगा’ सबसे आगे रही. इस फिल्म ने करीब 1.15 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना जैसे कलाकार नजर आए हैं. दूसरे स्थान पर ‘भारत भाग्य विधाता’ रही, जिसने पहले दिन लगभग 1 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन दर्ज किया. वहीं ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ ने करीब 90 लाख रुपये नेट कलेक्शन किया.

1991 के आर्थिक संकट की कहानी पर आधारित है फिल्म

फिल्म की कहानी ए. रामानन नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मनोज बाजपेयी ने निभाया है. यह किरदार पूर्व आरबीआई गवर्नर एस. वेंकटरमणन से प्रेरित बताया गया है. कहानी उस दौर को दिखाती है जब भारत गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था. विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म होने की स्थिति में था, महंगाई बढ़ रही थी और खाड़ी युद्ध के कारण हालात और मुश्किल हो गए थे. फिल्म में उन घटनाओं को भी दिखाया गया है, जब भारत ने विदेशी मुद्रा जुटाने के लिए 60 टन से अधिक सोना विदेशी बैंकों में गिरवी रखा था. यह फैसला देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने में अहम साबित हुआ था.

यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata Collection Day 1: ओपनिंग डे पर पास हुई या फेल? कंगना की फिल्म की कमाई ने चौंकाया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola