‘दोस्त, जिंदगी तो अभी शुरू हुई है’… केन विलियमसन के संन्यास पर विराट कोहली का खास मैसेज, वायरल हुआ पोस्ट

विराट कोहली और केन विलियमसन (फोटो-सोशल मीडिया)
न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज केन विलियमसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली ने उन्हें भावुक अंदाज में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोस्त, अभी जिंदगी शुरू हुई है.
Virat Kohli on Kane Williamson: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. उनके संन्यास की घोषणा के बाद दुनिया भर के क्रिकेटरों और प्रशंसकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस बीच भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी और दोस्त के लिए एक भावुक संदेश साझा किया.
कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि वर्षों तक मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलने के बाद दोनों के बीच एक खास दोस्ती बनी. उन्होंने लिखा कि विलियमसन को बल्लेबाजी करते देखना हमेशा शानदार अनुभव रहा और क्रिकेट के अलावा जीवन से जुड़े विषयों पर भी दोनों के विचार काफी हद तक मिलते रहे हैं.
विराट ने अपने संदेश में कहा कि जब भी उनकी और विलियमसन की बातचीत होती है, वह उन पलों को खास मानते हैं. उन्होंने कीवी बल्लेबाज को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब वह अपने जीवन के अगले अध्याय का पूरा आनंद लेने के हकदार हैं.
लगभग साथ शुरू हुआ, साथ ही खत्म हुआ सफर
विराट कोहली और केन विलियमसन को आधुनिक क्रिकेट के “फैब फोर” का अहम हिस्सा माना जाता है. दोनों खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय करियर लगभग एक ही दौर में शुरू हुआ और दोनों ने अपनी-अपनी टीमों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था. फाइनल में कीवी टीम ने विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम को हराया था. इसके अलावा उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 2019 वनडे विश्व कप और 2021 टी20 विश्व कप के फाइनल में भी जगह बनाई.
रिकॉर्ड्स से भरा रहा विलियमसन का करियर
2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले केन विलियमसन न्यूजीलैंड के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर में 378 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 19,346 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 48 शतक और 103 अर्धशतक निकले.
टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 110 मैचों में 9,515 रन बनाए, जबकि वनडे में उनके नाम 7,256 रन दर्ज हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी उन्होंने 2,575 रन बनाए. वह न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन और सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज के रूप में अपने करियर का समापन कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली की जगह नंबर-3 पर कौन करेगा बल्लेबाजी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










