ODI वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान: 8 अक्टूबर से होगा आगाज, इस दिन खेला जाएगा फाइनल

Updated:
विज्ञापन
ODI वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान: 8 अक्टूबर से होगा आगाज, इस दिन खेला जाएगा फाइनल

वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी (फोटो-सोशल मीडिया)

आईसीसी ने 2027 वनडे विश्व कप के लिए संभावित कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है. दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट का फाइनल 21 नवंबर को खेला जा सकता है.

विज्ञापन

ODI World Cup 2027: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियां तेज कर दी हैं. दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के लिए संभावित कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है.

सूत्रों के मुताबिक, विश्व कप के लिए 1 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक की विंडो तय की गई है. टूर्नामेंट से पहले पारंपरिक अभ्यास मैच 1 से 7 अक्टूबर के बीच खेले जा सकते हैं, जबकि मुख्य प्रतियोगिता की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने की संभावना है. फाइनल मुकाबला 21 नवंबर को आयोजित किया जा सकता है. हालांकि, उद्घाटन मैच और फाइनल समेत सभी 54 मुकाबलों के आयोजन स्थलों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है. आईसीसी और मेजबान देशों के क्रिकेट बोर्ड इस पर अंतिम चर्चा कर रहे हैं.

दक्षिण अफ्रीका में होंगे सबसे ज्यादा मैच

रिपोर्ट के अनुसार, कुल 54 मैचों में से 40 मुकाबलों की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका करेगा. बाकी 14 मैच जिंबाब्वे और नामीबिया के बीच बांटे जाएंगे. जिंबाब्वे क्रिकेट के एक अधिकारी ने भी पुष्टि की है कि हरारे और बुलावायो के अलावा एक और शहर को मेजबान सूची में शामिल किया जा सकता है. विक्टोरिया फाल्स इस दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है.

14 टीमों के साथ होगा बड़ा टूर्नामेंट

2023 और 2025 के पिछले दो वनडे विश्व कप संस्करणों में 10-10 टीमों ने हिस्सा लिया था, लेकिन 2027 में टीमों की संख्या बढ़ाकर 14 कर दी जाएगी. इससे अधिक देशों को विश्व कप में खेलने का अवसर मिलेगा और टूर्नामेंट पहले की तुलना में ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनने की उम्मीद है.

अफ्रीका में लौट रहा है वनडे विश्व कप

2003 के बाद पहली बार वनडे विश्व कप की मेजबानी दक्षिणी अफ्रीका क्षेत्र को मिली है. दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और नामीबिया मिलकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन करेंगे. क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि अफ्रीकी परिस्थितियों में होने वाला यह विश्व कप रोमांच, तेज गेंदबाजी और बड़े स्कोर वाले मुकाबलों से भरपूर होगा.

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरते ही इतिहास रचेंगे रोहित, 37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटना तय

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola