Shubho Mahalaya 2024 Wishes: ढाकर बजना जनन डिचे मेर आगमों... यहां से दें महालया की बधाई

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Oct 2024 12:00 PM

विज्ञापन

Mahalaya 2024

Shubho Mahalaya 2024: पितृ पक्ष का सबसे प्रमुख दिन महालय अमावस्या है, जो इस अवधि के समापन का प्रतीक है. इस दिन, अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष पूजा अनुष्ठान करने की परंपरा है. इस वर्ष महालया 2 अक्टूबर को है. मां दुर्गा के स्वागत के लिए अपने प्रियजनों के साथ शेयर करने के लिए यहां शुभकामनाएं दी गई हैं.

विज्ञापन

Shubho Mahalaya 2024 Wishes: हिंदी कैलेंडर के अनुसार आश्विन महीने की अमावस्या को महालया का पर्व मनाया जाता है. इस वर्ष महालया का उत्सव कल, अर्थात् 2 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा. महालया अमावस्या पितृ पक्ष का अंतिम दिन होता है. प्रत्येक वर्ष महालया अमावस्या के पश्चात नवरात्रि का आरंभ होता है. इस अवसर पर अपने मित्रों और रिश्तेदारों को विशेष शुभकामनाएं भेजें

Shubho Mahalaya 2024 Wishes: इस महालया पर

इस महालया पर,
देवी दुर्गा आपके जीवन पथ से सभी बाधाओं को दूर करें
और आपको सफलता की ओर ले जाएं

Shubho Mahalaya 2024 Wishes: आपको एक आनंदमय

आपको एक आनंदमय और शुभ महालया की शुभकामनाएं
देवी दुर्गा का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे
शुभो महालया

Shubho Mahalaya 2024 Wishes: आपको सभी बुराइयों

देवी दुर्गा आपको सभी बुराइयों और नुकसान से बचा

Shubho Mahalaya 2024 Wishes: विश्वेशवन्द्या भवती भवन्ति

विश्वेश्वरि त्वं परिपासि विश्वं
विश्वात्मिका धारयसीति विश्वम्.
विश्वेशवन्द्या भवती भवन्ति
विश्वाश्रया ये त्वयि भक्ति नम्रा:॥
शुभो महालया !

Shubho Mahalaya 2024 Wishes: चारि दिके शिउली फुलेर

चारि दिके शिउली फुलेर गोंधो,
अक्षर मेघ, काश फुलेर बॉन,
ढाकर बजना जनन डिचे मेर आगमों.
शुभो महालया

Mahalaya 2024 Date: इस साल कब है महालया, जानें कब से होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत

Navratri 2024 Rangoli: नवरात्रि पर करने जा रहे कलश स्थापना, तो ऐसे करें तैयारी, मिलेगा मां का आशीर्वाद

Surya Grahan October 2024 Live India Date, Timings: लगने जा रहा है सूर्यग्रहण, जानें क्या मान्य होगा सूतक काल

Shubho Mahalaya 2024 Wishes: मां आसछे

मां आसछे – विश्व आजके ध्यान मग्ना, उद्भाषित आशा.
तापित तृषित धराय जागबे, प्राणेर नतून भाषा..
मृन्मयी माँ आविर्भूता, असुरो विनाशिणी.
माँयेर आगमनी..

महालया अमावस्या पर माता दुर्गा का अवतरण

महालया अमावस्या नवरात्रि के आरंभ से पूर्व आती है, जिससे इसका महत्व और भी अधिक हो जाता है. मान्यता है कि इसी दिन माता दुर्गा का अवतरण हुआ था, और उन्होंने इस धरती को पापियों से मुक्त करने का कार्य किया. दुर्गा जी के भक्त इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं. शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसमें माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. ‘नवरात्रि’ शब्द संस्कृत से लिया गया है, जिसमें ‘नव’ का अर्थ नौ और ‘रात्रि’ का अर्थ रात है. यह पर्व महालया अमावस्या के बाद हिंदू महीने अश्विन में मनाया जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola