महुआ बाजार में बढ़ते जाम के खिलाफ मानवाधिकार संगठन ने उठाई आवाज

एसडीएम को पत्र सौंपते हुए प्रतिनिधिमंडल
Hajipur News : महुआ बाजार को जाममुक्त बनाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने सौंपा आवेदन
महुआ (हाजीपुर) से दिलीप कुमार की रिपोर्ट
Hajipur News : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के एक प्रतिनिधि मंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर एक आवेदन सौंपते हुए महुआ बाजार में दिन प्रतिदिन लग रही सड़क जाम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. जानकारी के अनुसार प्रतिनिधि मंडल में शामिल अमरजीत यादव, ई.कृणाल जायसवाल,सुरेन्द्र कुमार यादव,मो. सादीक के साथ अन्य सदस्यों ने शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी विवेकचंद्र पटेल से मिलकर आवेदन सौंपते हुए कहा है कि बाजार होकर गुजर रही बड़ी मालवाहक वाहनों तथा यात्री वाहन चालको द्वारा सड़को पर गाड़ी खड़ी कर यात्रियों को उतार चढ़ाव करने के कारण दिन प्रतिदिन भयंकर सड़क जाम लग रही है.
प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील
जिससे दूर दराज से महुआ बाजार पहुंच रहे लोगों के साथ ही आमलोगों को काफी परेशानी हो रही है. धूप और भीषण गर्मी के कारण लोगों को घंटों सड़क जाम में फंस जाने के कराब बेहोश होकर सड़कों पर गिर जाने से आर्थिक क्षति का भी सामना करना पड़ता है. सड़क जाम के कारण कभी कभी तो आपातकालीन वाहनों एंबुलेंस, दमकल को भी घंटों जाम का सामना करना पड़ता है.फिर भी पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बने रहते है.प्रतिनिधिमंडल ने आमलोगों की समस्याओं को देखते हुए पदाधिकारी से अविलंब सड़क जाम की समस्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.
Also Read : सीवान : एसपी ने प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










