वैशाली: बाबा चौहरमल के सम्मान में डाक टिकट जारी होना गौरव का प्रतीक : पीएचईडी मंत्री

Author Rahul Ray|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
-फोटो-20- बाबा चौहरमल के प्रतिमा को नमन करते मंत्री | Prabhat Khabar Network

बाबा चौहरमल के प्रतिमा को नमन करते मंत्री | Prabhat Khabar Network

वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल के सम्मान में भारत सरकार द्वारा डाक टिकट जारी किया गया। पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने इसे सामाजिक न्याय और गौरव का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल के सम्मान में भारत सरकार द्वारा डाक टिकट जारी किए जाने के उपलक्ष्य में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के थाथन बुजुर्ग स्थित बाबा चौहरमल मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान और विधान परिषद सदस्य जनाब अशरफ अंसारी ने बाबा चौहरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

डाक टिकट जारी होना समाज के सम्मान का प्रतीक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि बाबा चौहरमल के सम्मान में डाक टिकट जारी होना समाज के स्वाभिमान, सामाजिक न्याय और गौरव का प्रतीक है. उन्होंने इसे केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के प्रयासों तथा भारत सरकार के सहयोग का परिणाम बताया.

प्रधानमंत्री और चिराग पासवान का जताया आभार

लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति पार्टी की ओर से आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह पूरे समाज के लिए गर्व का क्षण है.

रामविलास पासवान की प्रतिमा पर भी दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान वीर चौहरमल नगर में पार्टी के संस्थापक एवं पद्म भूषण रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय, परशुराम पासवान, शोभा सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी गुड्डु कुमार जायसवाल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Rahul Ray

लेखक के बारे में

By Rahul Ray

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन