धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बीजेपी की बधाई पर कपिल सिब्बल की प्रतिक्रिया, बोले- 2014 से शिक्षा व्यवस्था का क्या हुआ?

Updated:
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कपिल सिब्बल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने 2014 से शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए और चुनावी राजनीति पर ध्यान केंद्रित करने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

Kapil Sibal : केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बीजेपी नेताओं द्वारा प्रधान को बधाई दिए जाने पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को देश की असली समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है. उनका पूरा ध्यान केवल चुनाव जीतने पर है.

2014 से अब तक शिक्षा पर जवाब दें, सिर्फ चुनावी राजनीति नहीं

सांसद कपिल सिब्बल ने सवाल उठाते हुए कहा, मैं पूछना चाहता हूं कि 2014 से आज तक उन्होंने किया क्या है? देश के युवाओं, शिक्षा और रोजगार की चिंता करने के बजाय सिर्फ हिंदू-मुसलमान की राजनीति की गई. अगर शिक्षा व्यवस्था मजबूत होती तो बार-बार परीक्षा विवाद और छात्रों का आक्रोश देखने को नहीं मिलता.

कपिल सिब्बल ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक NEET विवाद, विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षा पेपर लीक मामलों तक छात्रों का भरोसा लगातार कमजोर हुआ है. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के बजाय सरकार राजनीतिक मुद्दों को प्राथमिकता देती रही. विपक्ष का आरोप है कि लगातार हो रहे परीक्षा घोटालों ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है.


NEET पेपर लीक विवाद बना इस्तीफे की बड़ी वजह

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ऐसे समय आया है जब देशभर में NEET-UG पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे थे. विपक्ष लंबे समय से शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा था. छात्रों और अभिभावकों के दबाव के बीच सरकार पर भी लगातार सवाल उठ रहे थे.

पुरानी घटनाओं से जोड़कर विपक्ष ने साधा निशाना

एमपी सिब्बल ने याद दिलाया कि 2024 के NEET विवाद से लेकर हाल के विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षा पेपर लीक मामलों तक छात्रों का भरोसा लगातार कमजोर हुआ है. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के बजाय सरकार राजनीतिक मुद्दों को प्राथमिकता देती रही. विपक्ष का आरोप है कि लगातार हो रहे परीक्षा घोटालों ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है. अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को विपक्ष सरकार की नीतिगत विफलता की स्वीकार कर रही है, जबकि भाजपा इसे संगठनात्मक निर्णय और नई जिम्मेदारी से जोड़कर पेश कर रही है.

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष की प्रतिक्रिया, युवा नहीं झुके, सरकार को झुकना पड़ा... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष


विज्ञापन
सत्येन्द्र गिरि

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola