वैशाली के विद्यालयों में स्काउट-गाइड प्रवेश चयन शिविर, विद्यार्थियों को सेवा और नेतृत्व से जोड़ने पर जोर

Author Rahul Ray|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

चयन शिविर के दौरान छात्राएं व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर में भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा आयोजित चयन शिविरों में हजारों छात्र-छात्राएं जुड़ रहे हैं। ये शिविर बच्चों को अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण गुण सिखाते हैं, जिससे वे जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र निर्माता बन सकें।

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर में भारत स्काउट एवं गाइड, वैशाली के तत्वावधान में जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश स्काउट-गाइड चयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इन शिविरों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्वेच्छा से जुड़कर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प ले रहे हैं.

विज्ञापन

स्काउट-गाइड जीवन जीने की श्रेष्ठ कला : जिला संगठन आयुक्त

जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज ने कहा कि स्काउट-गाइड केवल वर्दी पहनने का नाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ कला है. इसके माध्यम से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, आत्मविश्वास, टीम भावना, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे गुणों का विकास होता है. उन्होंने कहा कि मोबाइल और आभासी दुनिया से बच्चों को बाहर निकालकर सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम स्काउट-गाइड आंदोलन है.

अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

स्काउट-गाइड की जिला मास्टर ट्रेनर लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि जिले के प्रत्येक विद्यालय में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को स्काउट एवं गाइड से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. चयनित विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण कर उन्हें नियमित प्रशिक्षण के साथ सामुदायिक सेवा, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त भारत, जल संरक्षण, आपदा प्रबंधन, साहसिक गतिविधियों तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिविरों में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा.

राष्ट्र निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

वक्ताओं ने कहा कि स्काउट-गाइड से जुड़े विद्यार्थी भविष्य में जिम्मेदार नागरिक, संवेदनशील समाजसेवी और सशक्त राष्ट्र निर्माता बनेंगे. विभिन्न विद्यालयों में चयन शिविरों में बढ़ती भागीदारी इस बात का संकेत है कि नई पीढ़ी सेवा, अनुशासन और नेतृत्व के मूल्यों को अपनाने के लिए तैयार है.

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला स्तर पर स्काउट मास्टर सौरभ कुमार, धीरज कुमार वर्मा, मो. शाहनवाज आलम, लक्ष्मी कुमारी, रितेश कुमार और आरती सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन