बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचा चिराग पासवान का भरोसा, राहत सामग्री का वितरण

Updated:
विज्ञापन

वितरण करते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोजपा (आर) के 'चिराग का भरोसा' कार्यक्रम के तहत बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई. पार्टी ने विपदा की घड़ी में पीड़ितों का साथ देने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे चिराग का भरोसा कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर गणेश में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत एवं सहायता पहुंचाई गई. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह विधान पार्षद अशरफ अंसारी, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह एवं वरीय नेता विकास सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात की. इस दौरान जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया गया.

विज्ञापन

विधान पार्षद ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. चिराग का भरोसा कार्यक्रम का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाना और उनकी समस्याओं को जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाना है.

मौके पर संजीव निराला, हरिहर पासवान, गुड्डु कुमार जायसवाल, मनोहर चौधरी, धर्मवीर यादव, दरोगा पासवान, चंदन कुमार, रौनक कुमार, सोनू पासवान, सुजीत कुमार, कबीर कुमार, सुनील पासवान, अवधेश कुमार, पंकज झा, नौशाद खान, प्रमोद पासवान सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन