धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर देसरी में छात्रों ने मनाई खुशी, अबीर-गुलाल लगाकर जताया उत्साह

Author Manohar kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
खुशी मनाते छात्र | Prabhat Khabar Network

खुशी मनाते छात्र | Prabhat Khabar Network

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर से देसरी में छात्रों ने जश्न मनाया. छात्रों ने अबीर-गुलाल लगाकर अपनी खुशी जाहिर की और इसे छात्रों के संघर्ष की जीत बताया.

विज्ञापन

Hajipur News : देसरी में नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शनिवार को देसरी स्टेशन के समीप लाइब्रेरी के पास छात्रों ने खुशी का इजहार किया. इस दौरान छात्रों ने कांग्रेस नेताओं और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर अपनी खुशी साझा की.

'छात्रों के संघर्ष और लोकतंत्र की जीत'

वैशाली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजीत पंडित ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा देश के करोड़ों छात्रों के संघर्ष, एकजुटता और लोकतंत्र की जीत है. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को अनदेखा नहीं किया जा सकता.

शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की उठी मांग

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय कुमार यादव ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार को जवाबदेह होना होगा. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए.

बड़ी संख्या में छात्र रहे मौजूद

कार्यक्रम में गौतम कुमार यादव, अभिषेक कुमार, प्रदीप कुमार, सुबोध पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. वहीं छात्र सोहन कुमार, आकाश रंजन, अरविन्द कुमार, दयानंद कुमार, कुंदन कुमार, अभिषेक कुमार, नेतलाल, राहुल, अंकुश, सौरभ, बब्लू, सन्नी, प्रदीप कुमार सिंह, विशेश्वर राय सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए.


विज्ञापन
Manohar Kumar

लेखक के बारे में

By Manohar Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन