हाजीपुर में डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण, 68 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Author Kaif ahmed|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
फोटो -3- परीक्षा केंद्र जाते डीएम एसपी  | Prabhat Khabar Network

परीक्षा केंद्र जाते डीएम एसपी | Prabhat Khabar Network

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 हाजीपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. दूसरे दिन परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित की गई. परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और सीसीटीवी से निगरानी की गई.

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 के दूसरे दिन शनिवार को जिले के सभी छह परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. दोनों पालियों में कुल 3,586 अभ्यर्थियों के विरुद्ध 3,518 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 68 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

किसी केंद्र से कदाचार की नहीं मिली सूचना

परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार या अन्य अवांछनीय गतिविधि की सूचना नहीं मिली. किसी भी अभ्यर्थी को कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया.

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था की थी. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्र प्रेक्षक और पुलिस बल पूरे समय मुस्तैदी से तैनात रहे.परीक्षा शुरू होने से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग की गई. प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान-पत्र का सत्यापन करने के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया.

सीसीटीवी से हुई निगरानी

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के माध्यम से लगातार निगरानी रखी गई. जिला पदाधिकारी ने परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों, केंद्राधीक्षकों और पुलिस बल को आगामी परीक्षा तिथियों में भी निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


विज्ञापन
Kaif Ahmed

लेखक के बारे में

By Kaif Ahmed

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन