बिदुपुर में उखाड़े गए एटीएम में थे 8.60 लाख रुपये, सुरक्षा उपकरण और कैमरे भी क्षतिग्रस्त, प्राथमिकी दर्ज

Author Abhishek Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हाजीपुर के बिदुपुर में अपराधियों ने देर रात एक एटीएम को निशाना बनाया. एटीएम को उखाड़कर ले गए, जिसमें 8.60 लाख रुपये से अधिक नकदी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकसिकंदर बाजार में अपराधियों ने गुरुवार की देर रात एक एटीएम को निशाना बनाते हुए उसे उखाड़ लिया था. बाद में वह एटीएम क्षतिग्रस्त अवस्था में सराय से बरामद किया गया था. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी कर ली है. एटीएम में आठ लाख 60 हजार 600 रुपये होने की बात बताई गई है. इस संबंध में एनसीआर कॉर्पोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी शिवम कुमार द्वारा बिदुपुर थाना में प्राथमिकी कराई है. बताया गया है कि 24 जुलाई की रात लगभग 12:30 से 01:30 बजे के बीच में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. कंपनी का एटीएम मशीन चकसिकंदर बाजार में सुचारू रूप से संचालित हो रही थी. रात में जब कंपनी के एटीएम सुरक्षा हेतु लगाए गए सर्विलांस सिस्टम में खराबी की सूचना मिली, तो कर्मचारी को जांच और मेंटेनेंस टीम को सूचित करने का निर्देश मिला. जब कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचा, तो उसने पाया कि अज्ञात चोरों ने एटीएम मशीन और उसके कैमरों सहित अन्य उपकरणों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है तथा मशीन से आठ लाख 60 हजार 600 रुपये नगद चुराकर फरार हो गए. पुलिस मामले की गहन छानबीन और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन