पति के रहते देवर से विवाह का दावा, महिला ने लगाया बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
पीड़ित महिला परिजनों के साथ  | Prabhat Khabar Network

पीड़ित महिला परिजनों के साथ  | Prabhat Khabar Network

एक महिला ने अपने पति से अलग रहने के दौरान देवर से शादी करने का दावा किया है. ससुराल पहुंचने पर इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने महिला को मुक्त कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Family Dispute: शंभुगंज (बांका). शंभुगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी पौकरी गांव से पारिवारिक विवाद का एक मामला सामने आया है. महिला ने आरोप लगाया है कि पति से अलग रहने के दौरान उसने अपने देवर के साथ विवाह कर लिया था. ससुराल पहुंचने पर इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया. पुलिस ने महिला को मुक्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पति से विवाद के बाद मायके गयी, देवर से बढ़ी नजदीकियां

जानकारी के अनुसार गढ़ी पौकरी गांव निवासी नवनीत कुमार, पिता रवींद्र सिंह, की शादी वर्ष 2024 में भागलपुर जिले के मनिहारी निवासी स्वर्गीय भगवान सिंह की पुत्री शबनम कुमारी के साथ हुई थी. विवाह के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर शबनम अपने मायके चली गई. महिला का दावा है कि इसी दौरान उसकी नजदीकियां अपने देवर ज्योतिष कुमार से बढ़ीं, जो मध्य प्रदेश में कार्यरत था. शबनम के अनुसार दोनों ने वहां विवाह कर लिया और उनके एक पुत्र का भी जन्म हुआ.

ससुराल पहुंचने पर हुआ विवाद

महिला के अनुसार हाल ही में वह ससुराल लौटी और पति के बजाय देवर के साथ रहने की बात कही. इसी को लेकर परिवार में विवाद बढ़ गया. आरोप है कि सास प्रेमलता देवी, पति नवनीत कुमार और ननद ने उसके साथ मारपीट की. महिला का यह भी आरोप है कि इस दौरान देवर ज्योतिष कुमार किसी तरह वहां से भाग निकला, जबकि उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया.

डायल-112 पुलिस ने कराया मुक्त

परिजनों की सूचना मिलने के बाद डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को वहां से मुक्त कराया. इसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया और पूरे मामले की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गयी.

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

Family Dispute: शंभुगंज थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हुई है. मामले के सभी तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.


विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन