समावेशी शिक्षा : ''घर-घर दस्तक, स्कूल तक अभियान'' का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
फोटो | Prabhat Khabar Network

सेल्फी प्वाइंट.| Prabhat Khabar Network

बाराहाट के मध्य विद्यालय खड़िहारा में समावेशी शिक्षा पर संगोष्ठी हुई और घर-घर दस्तक, स्कूल तक अभियान का शुभारंभ किया गया. बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

बाराहाट (बांका). प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़िहारा उर्दू में शनिवार को विभागीय निर्देश के आलोक में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए विद्यालय के प्रवेश द्वार को गुब्बारों, बैनर एवं सेल्फी प्वाइंट से सजाया गया. संगोष्ठी की शुरुआत वर्ग शिक्षकों द्वारा अभिभावकों के साथ वर्गवार संवाद से हुई, जिसके बाद सामूहिक बैठक आयोजित की गई. प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार ने कहा कि समावेशी शिक्षा का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को उसकी सामाजिक, आर्थिक, भाषाई, धार्मिक अथवा शारीरिक-मानसिक परिस्थितियों से ऊपर उठकर समान शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना है.

प्रत्येक बच्चे में होती है अलग-अलग प्रतिभा

वक्ताओं ने कहा, प्रत्येक बच्चे में अलग-अलग प्रतिभा होती है, इसलिए उनकी तुलना करने के बजाय उनकी व्यक्तिगत क्षमता को पहचानकर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने, प्रतिदिन कम से कम दो घंटे पढ़ाई में सहयोग देने, मोबाइल का सीमित उपयोग सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता, अनुशासन एवं अच्छे संस्कार विकसित करने की अपील की. उन्होंने बताया कि विद्यालय में मिशन निपुण बिहार, गतिविधि आधारित शिक्षण, स्मार्ट क्लास, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सतत मूल्यांकन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है.


त्रैमासिक मूल्यांकन के विश्लेषण में विद्यार्थियों की अनुपस्थिति पर गंभीर चिंता

संगोष्ठी के दौरान त्रैमासिक मूल्यांकन के विश्लेषण में विद्यार्थियों की अनुपस्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए घर-घर दस्तक, स्कूल तक अभियान का शुभारंभ किया गया. अभियान के तहत लगातार तीन या अधिक दिनों से अनुपस्थित विद्यार्थियों की पहचान कर शिक्षक, विद्यालय शिक्षा समिति, टोला सेवक, बाल संसद, मीना मंच एवं जनप्रतिनिधि उनके घर जाकर अभिभावकों से संवाद करेंगे तथा अनुपस्थिति के कारणों के अनुसार समाधान उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे.प्रत्येक शनिवार अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी तथा गृह भ्रमण एवं अनुपस्थित विद्यार्थियों से संबंधित सभी अभिलेखों का संधारण किया जाएगा


अभिभावक दाऊद सईद को पैरेंट ऑफ द मंथ व छात्रा आफिया कशफ बनीं स्टूडेंट ऑफ द मंथ

विद्यालय को निरंतर सहयोग देने वाले अभिभावक दाऊद सईद को पैरेंट ऑफ द मंथ तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा आफिया कशफ को स्टूडेंट ऑफ द मंथ.सम्मान से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सेल्फी प्वाइंट पर उत्साहपूर्वक तस्वीरें भी खिंचवाईं. कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खड़िहारा की मुखिया जमीला, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यगण सहित लगभग 250 अभिभावकों ने भाग लिया.


कार्यक्रम में कई छात्र व शिक्षक रहे मौजूद

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक इनाम हसन, मनीष कुमार भगत, सुमन कुमार, मनजीत कुमार, प्रतिभा कुमारी, सुबहान अंसारी, पीयूष कुमार यादव, रूपा कुमारी, निभा कुमारी, मसीरा खातून, तलत परवीन, फैयाज आलम, आकाश मंडल, टोला सेवक हसन राजा तथा बाल संसद, इको क्लब एवं मीना मंच के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया.


विज्ञापन
अजय कुमार झा

लेखक के बारे में

By अजय कुमार झा

अजय कुमार झा प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बाराहाट (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन