अम्माटांड़ गांव में विद्युत चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

बांका के अम्माटांड़ गांव में बिजली चोरी करते पकड़े गए दो लोगों पर विभाग ने जुर्माना लगाया और प्राथमिकी दर्ज की है. पूरी खबर विस्तार से पढ़ें.
बेलहर (बांका). थाना क्षेत्र के बसमत्ता पंचायत के अम्माटांड़ गांव में विद्युत विभाग के द्वारा की गई छापेमारी दो लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया. जिसके बाद दोनों के विरुद्ध आर्थिक जुर्माना करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता विकास रंजन ने कराई है.
लगाया गया आर्थिक जुर्माना
प्राथमिकी में बाबूलाल मुर्मू पिता सुखू मुर्मू के विरुद्ध 11949 रुपए का तथा सुनील मुर्मू पिता झोझा मुर्मू के विरुद्ध 11949 रुपया का आर्थिक जुर्माना किया गया. दोनों के द्वारा अपने घरेलू परिवेश में बिना किसी वैद्या विद्युत कनेक्शन के टोका लगाकर कर विद्युत चोरी कर उपयोग किया जा रहा था. दोनों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










