आप मुझसे अनसिक्योर रहती हैं?... 'भोजपुरी बवाल' के प्रोमो में भिड़ीं आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी, फिर आया इंस्टाग्राम पोस्ट
आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी, फोटो- इंस्टाग्राम
भोजपुरी बवाल शुरू होने से पहले ही असली बवाल मच गया. नए प्रोमो में आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी की ऐसी जुबानी जंग देखने को मिली कि हर कोई बस उसी की बात कर रहा है. अब काजल ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर अपनी तरफ से भी जवाब दे दिया है. आखिर पूरा मामला क्या है, पढ़िए.
Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी इंडस्ट्री के नए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' का लेटेस्ट प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा होने लगी है. प्रोमो की शुरुआत तो हंसी-मजाक से होती है, लेकिन कुछ ही देर में माहौल पूरी तरह बदल जाता है. शो में भोजपुरी की दो बड़ी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी एक-दूसरे से ऐसी बातें कहती नजर आती हैं, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए. अब इस प्रोमो के बाद काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.
Aamrapali Dubey vs Kajal Raghwani: आखिर प्रोमो में क्या हुआ?
View on Instagram
प्रोमो की शुरुआत में पवन सिंह मजाकिया अंदाज में कहते हैं, "सुपरस्टार नायिका काजल राघवानी कितनी क्यूट लगती हैं आप." इसके बाद सभी कलाकार एक साथ बैठे नजर आते हैं.
इसी दौरान काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे से पूछती हैं,
"आम्रपाली जी, क्या आप मुझसे 'अनसिक्योर' रहती हैं?"
इस पर आम्रपाली तुरंत उनकी बात सुधारते हुए कहती हैं,
"अन नहीं… इनसिक्योर."
इसके बाद आम्रपाली कहती हैं,
"हर अवॉर्ड शो में मुझे यही कहा गया कि ये अवॉर्ड काजल का है."
इस पर काजल जवाब देती हैं,
"मुझे जो चीजें ऑफर होती हैं, वहां हमेशा आम्रपाली जी आ जाती हैं."
आम्रपाली तुरंत कहती हैं, "तो प्रूव करो ना." इसी के साथ प्रोमो खत्म हो जाता है.
Kajal Raghwani Instagram Post: काजल ने पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
View on Instagram
प्रोमो वायरल होने के बाद काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने कैप्शन में लिखा,
"सीखने के लिए पूरी जिंदगी पड़ी है, जरूर सीखूंगी. प्रिय दर्शकों… गूगल भी नहीं जानता तो गूगल को शिकायत करो. मैं भी कर दूं? मुझे भी बताओ कैसे करना है."
पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा,
"मुझे मत ठीक करो, पहले गूगल को ठीक करो.उसके बाद आप सबका स्वागत है."
काजल की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
Bhojpuri Industry Controversy: खेसारी-अंजना विवाद के बीच अब आम्रपाली-काजल की बहस भी चर्चा में
भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक विवाद सुर्खियां बटोर रहे हैं. एक तरफ 'भोजपुरी बवाल' के प्रोमो में आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी की तीखी नोकझोंक चर्चा का विषय बनी हुई है, तो वहीं दूसरी ओर खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह का विवाद भी लगातार खबरों में बना हुआ है.
अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव और उनकी टीम पर आरोप लगाया है कि उनकी और उनकी 11 साल की बेटी की AI से बनाई गई अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की गईं.इस मामले में उन्होंने एफआईआर भी दर्ज कराई है. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में एक साथ कई बड़े विवाद फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं.
Bhojpuri Bawaal Release Date: कब और कहां देख पाएंगे शो?
अगर आप भोजपुरी सिनेमा और उसके सितारों के फैन हैं, तो 'भोजपुरी बवाल' आपके लिए काफी मजेदार होने वाला है. यह शो 2 अगस्त से JioHotstar और Colors TV पर स्ट्रीम और टेलीकास्ट किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए