'मेरी और मेरी बेटी की अश्लील AI तस्वीरें वायरल की गईं…' भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर अंजना सिंह का बड़ा आरोप, FIR दर्ज

Updated:
विज्ञापन

अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव और उनकी टीम के खिलाफ लखनऊ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि उनकी और उनकी 11 साल की बेटी की AI से बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की गईं और उन्हें लगातार धमकियां भी दी गईं.

विज्ञापन

Anjana Singh vs Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले दोनों के बीच जुबानी वार हुआ, फिर सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला और अब मामला सीधे थाने तक पहुंच गया है. एक्ट्रेस अंजना सिंह ने लखनऊ के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए खेसारी लाल यादव समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि उनकी और उनकी 11 साल की बेटी की AI से बनाई गई अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की गईं. इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां भी दी गईं.

विज्ञापन

Anjana Singh Allegations Against Khesari Lal Yadav: अंजना सिंह ने लगाए ये बड़े आरोप

ANI को दिए इंटरव्यू में अंजना सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा,

"खेसारी लाल यादव और उनकी टीम मेरी और मेरी 11 साल की बेटी की AI से बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीरें हर जगह वायरल कर रही है. हमारे खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, लगातार ट्रोल किया जा रहा है, धमकियां दी जा रही हैं और डराने वाले वीडियो भी बनाए जा रहे हैं. खेसारी लाल यादव के मैनेजर और लेखक अखिलेश कश्यप ने भी मेरे खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. उनकी टीम के लोगों ने मुझे और मेरी बेटी को लेकर कई गाने भी बनाए हैं, जिनका जिक्र मैंने अपनी FIR में किया है."

यूपी सरकार से लगाई इंसाफ की गुहार

अंजना सिंह ने आगे कहा,

"मुझे उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है. मुझे उम्मीद है कि मुझे इंसाफ मिलेगा और इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई होगी."

किन-किन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत?

अंजना सिंह ने FIR में खेसारी लाल यादव, उनके मैनेजर, लेखक अखिलेश कश्यप, कृष्णा बेदर्दी और संजय यादव का नाम भी शामिल किया है. उनका आरोप है कि इन लोगों से जुड़े कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए उनके खिलाफ लगातार पोस्ट किए गए और उन्हें ट्रोल किया गया. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पास पोस्ट, वीडियो और स्क्रीनशॉट जैसे कई डिजिटल सबूत हैं, जिन्हें वह पुलिस को देंगी.

सोशल मीडिया कंपनियों से की ये मांग

अपनी शिकायत में अंजना सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस से मांग की है कि इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसी सोशल मीडिया कंपनियों को नोटिस भेजा जाए, ताकि इस मामले से जुड़े सभी डिजिटल सबूत सुरक्षित रखे जा सकें. उनका कहना है कि इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि पोस्ट किस अकाउंट से किए गए, किस डिवाइस से अपलोड हुए और उनका आईपी एड्रेस क्या था. अंजना का मानना है कि इन तकनीकी जानकारियों की मदद से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करना आसान होगा.

क्या आया खेसारी लाल यादव का जवाब?

फिलहाल इस पूरे मामले पर खेसारी लाल यादव या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में अब सभी की नजर पुलिस जांच पर है. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई और आगे की कार्रवाई साफ हो पाएगी.

ये भी पढ़ें: आखिर किस वजह से खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा? बोलीं- कौन है ये आदमी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola