आखिर किस वजह से खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा? बोलीं- कौन है ये आदमी

Updated:
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा और खेसारी लाल यादव, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खेसारी लाल यादव के एक वायरल वीडियो पर भड़क गई हैं. वीडियो में एक आवारा कुत्ते के साथ हुई बदसलूकी पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई है. जानें क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

Malaika Arora Slams Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के एक वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. वीडियो में एक आवारा कुत्ते के साथ पर हुई बदसलूकी ने लोगों का ध्यान खींचा है. मलाइका ने इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया.

विज्ञापन

Malaika Arora Reaction: मलाइका अरोड़ा ने जताई नाराजगी

जानवरों से बेहद प्यार और लगाव रखने वाली मलाइका अरोड़ा ने वायरल वीडियो को अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "ये लोग आखिर कर क्या रहे हैं? और यह कौन व्यक्ति है जो खड़ा होकर पोज दे रहा है? यह बेहद शर्मनाक और घिनौना है." फिलहाल, इस वायरल वीडियो को लेकर खेसारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

image.png

What Happened in Viral Video: वीडियो में आखिर क्या दिखा?

वायरल क्लिप में खेसारी लाल यादव एक इवेंट के दौरान पैपराजी के सामने फोटो खिंचवा रहे हैं. उसी समय एक आवारा कुत्ता ग्रीन कारपेट पर उनके पैरों के पास आराम से लेटा हुआ दिखाई देता है. वीडियो में पहले ऐसा लगता है कि खेसारी कुत्ते को धीरे से हटाने का इशारा करते हैं ताकि फोटोशूट जारी रह सके. लेकिन जब कुत्ता वहां से नहीं हटता, तब एक इवेंट स्टाफ आता है. वह पहले अपने पैर से कुत्ते को धक्का देता है और फिर उसे वहां से खींचकर हटाता हुआ नजर आता है.

View on Instagram

Battleground Season 2: इस शो में दिखे थे खेसारी

अगर खेसारी लाल यादव के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह फिटनेस रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' का हिस्सा बने थे. इस शो में उनके साथ फुकरा इंसान (अभिषेक मल्हान), प्रियंका चाहर चौधरी और राहुल चौधरी जैसे चर्चित चेहरे भी नजर आए. मोबाइल-फर्स्ट दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस रियलिटी शो में फिटनेस, दमदार टास्क, स्टैमिना और कड़ी टक्कर का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला.

View on Instagram

Malaika Arora Work Front: 'थामा' के स्पेशल सॉन्ग में दिखी थीं मलाइका अरोड़ा

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा पिछली बार आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' के स्पेशल सॉन्ग 'पॉइजन बेबी' में नजर आई थीं. यह फिल्म पिछले साल (2025) अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मलाइका के इस डांस नंबर को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: 'ठकुराइन हूं मैं, भीख मांगने वाली नहीं', खेसारी की टीम को अंजना सिंह का करारा जवाब, चप्पल दिखाकर बोलीं- 'मुंह लाल कर देंगे'

ये भी पढ़ें: हीरोइन के साथ होटल में पकड़े गए थे... 'खेसारी लाल यादव' पर भोजपुरी एक्ट्रेस का तंज, कहा- जब भौजी ने अचानक अटैक किया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola