'ठकुराइन हूं मैं, भीख मांगने वाली नहीं', खेसारी की टीम को अंजना सिंह का करारा जवाब, चप्पल दिखाकर बोलीं- 'मुंह लाल कर देंगे'
खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम
भोजपुरी इंडस्ट्री में अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव का विवाद चर्चा में है. इंस्टाग्राम लाइव में अंजना ने खेसारी की टीम को खूब खरी-खोटी सुनाई और चप्पल दिखाकर चेतावनी दी.
Anjana Singh vs Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों अंजना सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. दोनों कलाकारों के बीच शुरू हुई जुबानी जंग अब सोशल मीडिया तक पहुंच चुकी है. पहले पॉडकास्ट, फिर इंस्टाग्राम लाइव और अब सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों पक्षों की तरफ से लगातार बयान सामने आ रहे हैं. जहां खेसारी की टीम की तरफ से विवाद से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया से हटाए गए, वहीं अंजना का गुस्सा खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने फिर से विरोधियों को चुनौती दी है.
Anjana Singh Instagram Live: लाइव में चप्पल दिखाकर बोलीं- 'मुंह लाल कर देंगे'
इंस्टाग्राम लाइव में अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव के फैंस और उनकी टीम को खरी खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि अगर खेसारी लाल यादव इतने बड़े स्टार हैं तो उन्हें खुद सामने आकर जवाब देना चाहिए. लाइव के दौरान अंजना ने कहा, "बताओ कहां मिलोगे, वहीं से मुंह लाल कर देंगे. ठकुराइन हूं मैं. किसी के आगे हाथ जोड़ने या भीख मांगने वाली नहीं हूं." एक्ट्रेस ने लाइव के दौरान कैमरे पर चप्पल भी दिखाई और विरोधियों को चेतावनी दी. उन्होंने खेसारी के सपोर्टर्स पर निशाना साधते हुए उन्हें 'स्टार आर्मी' की जगह 'मौगा आर्मी' कह दिया.
View on Instagram
लखनऊ चैलेंज पर अंजना का जवाब, अखिलेश कश्यप पर भी साधा निशाना
अंजना सिंह ने दावा किया कि उन्हें लखनऊ बुलाकर धमकाने की कोशिश की जा रही थी. इस पर उन्होंने लाइव के दौरान खेसारी लाल यादव की टीम से जुड़े राइटर अखिलेश कश्यप का नाम लेते हुए कहा,'सुन दाढ़ी वाले चाचा कम चमचा सुन... क्या बोला कि लखनऊ में आओ दिखाऊंगा तो देख नहीं पाओगे. ऐसा क्या है भैया? क्या दिखाना चाहते हो? और क्या मैं देख नहीं पाऊंगी? तू जिसका नाम ले रहा है ना वो तो जगजाहिर है. तुम्हारे भैया ना जाने उनका कितना खाए हैं, बहुत खाए हैं, पूछना तो बताएंगे. तुमको मैं याद दिलाती हूं, तब तो तुम थे भी नहीं. याद करो बांगुर नगर का वो ऑफिस, जब भौजी (खेसारी की पत्नी) ने अचानक वहां अटैक कर दिया था. तब भैया (खेसारी) किसी हीरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे. पता है कि नहीं पता है. अब जाने दो, मेरा मुंह मत खुलवाओ. चल, चमचागिरी करो और आगे बढ़ो.'
View on Instagram
ये भी पढ़ें: हीरोइन के साथ होटल में पकड़े गए थे... 'खेसारी लाल यादव' पर भोजपुरी एक्ट्रेस का तंज, कहा- जब भौजी ने अचानक अटैक किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










