आरोप, आंसू और एक ऐसा सवाल जिसने कर दिया था शॉक्ड... आम्रपाली दुबे के 5 चर्चित विवाद, जो शायद ही जानते होंगे आप
आम्रपाली दुबे, फोटो- इंस्टाग्राम
कभी कैमरे के सामने छलक पड़े आंसू, कभी एक सवाल ने आम्रपाली दुबे को हैरान कर दिया. कभी बोटॉक्स पर हुई बातचीत सोशल मीडिया की बहस बन गई, तो कभी निरहुआ के साथ रिश्ते की अफवाहों ने उन्हें सवालों के घेरे में ला दिया. आम्रपाली दुबे की जिंदगी के उन 5 पन्नों को जानिये, जहां हर किस्से के पीछे छिपा है एक नया बवाल.
''आम्रपाली दुबे की वजह से मुझे कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स से निकाल दिया गया...''

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के इस आरोप ने आम्रपाली दुबे को कठघरे में खड़ा कर दिया. काजल ने एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स का नाम लेते हुए दावा किया कि जहां पहले उन्हें फाइनल गया था, वहां बाद में उनकी जगह आम्रपाली दुबे को ले लिया गया.
'राते दिया बुताके' से लेकर 'आशिकी' जैसे प्रोजेक्ट्स तक... काजल ने आरोपों की ऐसी लिस्ट गिनाई कि मामला सिर्फ दो अभिनेत्रियों की तकरार तक सीमित नहीं रहा.
लेकिन फिर आया वो पल, जिसने पूरे विवाद की तस्वीर बदल दी...
काजल के आरोपों के बीच आम्रपाली दुबे की आंखें भर आईं और वह इमोशनल होकर रो पड़ीं.
आखिर काजल ने आम्रपाली पर इतने गंभीर आरोप क्यों लगाए? क्या वाकई दोनों के बीच काम को लेकर पुरानी खींचतान थी?

और क्या ये आम्रपाली दुबे की जिंदगी से जुड़ा इकलौता विवाद था?
जवाब है—नहीं....
- कभी बोटॉक्स पर हुई बातचीत ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी...
- कभी हिजाब विवाद पर उनका बयान चर्चा में आ गया...
- कभी शादी से पहले मां बनने की ख्वाहिश ने लोगों को चौंका दिया...
- तो कभी निरहुआ के साथ रिश्ते की अफवाहों ने उन्हें सवालों के घेरे में ला दिया.
आइए खोलते हैं आम्रपाली दुबे की जिंदगी से जुड़े वो 5 चर्चित विवाद और किस्से, जिन्होंने समय-समय पर भोजपुरी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया में खूब हलचल मचाई.
ये भी पढ़ें: निरहुआ से प्यार करती हो... पत्नी से नहीं करते मोहब्बत, बस इतना सुनते ही भड़की आम्रपाली दुबे, बोली- सोचकर बोलिएगा
पहला किस्सा.... बोटॉक्स को लेकर छिड़ा बवाल
कहानी शुरू होती है ‘भोजपुरी बवाल’ के उस सेगमेंट से, जहां आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और नीलम गिरी के बीच खूबसूरती और बोटॉक्स को लेकर बातचीत हुई.
नीलम गिरी अचानक रानी से पूछ बैठती हैं कि आखिर उन्होंने कौन-सा बोटॉक्स कराया है. ये सवाल सुनते ही रानी चटर्जी कहती हैं, ''भोजपुरी एक्ट्रेस और बोटॉक्स? यहां सब कुछ नैचुरल है.'' इसके बाद आम्रपाली दुबे भी मजाकिया अंदाज में रानी से पूछती हैं कि ''ये सब असली है?'' इस पर रानी हां में जवाब देती हैं. वह आगे कहती हैं कि उन्हें लगता है कि अगर वह बॉलीवुड में होतीं, तो शायद वहां उन्हें बोटॉक्स कराना पड़ता. फिर आम्रपाली डक लिप्स पर इशारा करती है. यह हल्की-फुल्की बातचीत सोशल मीडिया पर बहस का कारण बन गई.
View on Instagram
दूसरा किस्सा... हिजाब विवाद पर आम्रपाली दुबे के बयान ने मचाई सनसनी
इसके बाद आया हिजाब विवाद, जब दिसंबर 2025 में नीतीश कुमार से जुड़े एक मामले पर आम्रपाली दुबे रिएक्शन देकर फंस गई.
आम्रपाली ने कहा था कि पहनावा हर व्यक्ति की पर्सनल चॉयस है, लेकिन अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए. उनका बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं और आम्रपाली भी चर्चा में आ गईं. नेटिजन्स इन्हें ट्रोल करने लगे. एक यूजर ने लिखा, ''ये ड्रामा था.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''मुझे तो एकदम फेक लग रहा है.''
दरअसल पटना में आयोजित एक इवेंट के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आयुष डॉक्टरों को प्रमाण पत्र दे रहे थे. इसी दौरान सीएम ने महिला डॉक्टर के चेहरे पर मौजूद हिजाब को हटाने के लिए इशारा किया और कथित तौर पर उसे खींच दिया था.
तीसरा किस्सा... शादी से पहले मां बनने की ख्वाहिश
अब कहानी यहां से थोड़ी पर्सनल हो जाती है...
आम्रपाली ने ‘भोजपुरी बवाल’ में खुलासा किया कि वह शादी से पहले एक बेटी को गोद लेना चाहती हैं. उन्होंने साफ कहा कि उनके लिए मां बनना शादी से ज्यादा जरूरी रखता है.
यह बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर आम्रपाली की सोच को लेकर खूब चर्चा हुई. हालांकि उनके पिता की नाराजगी भी सामने आई और इस दौरान आम्रपाली इमोशनल होकर रोती नजर आई.
चौथा किस्सा.... निरहुआ के साथ सीक्रेट शादी और अफेयर होने की अफवाह
आम्रपाली और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रही है. पर्दे पर दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखकर ऐसी रूमर्स थी कि दोनों ने सीक्रेटली शादी कर ली है और कई सालों से डेट भी कर रहे हैं.
View on Instagram
लेकिन जब आम्रपाली से इस रिश्ते पर सीधा सवाल किया गया तो उन्होंने भोजपुरी बवाल में साफ कर दिया कि वह उनके को-स्टार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि निरहुआ का परिवार उनके लिए परिवार जैसा है. उनके बच्चों के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है, लेकिन कभी उस नजरिए से नहीं देखा.
पांचवा किस्सा... काजल राघवानी के गंभीर आरोप पर फंसी थी आम्रपाली दुबे
और अब आते हैं उस विवाद पर, जिसने भोजपुरी सिनेमा में हलचल मचा दी.
‘भोजपुरी बवाल’ में आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच तनातनी खुलकर सामने आई. काजल ने आम्रपाली पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें निरहुआ की फिल्मों से बाहर करवाने में भूमिका निभाई. उन्होंने कहा '''राते दिया बुता के पिया' सॉन्ग में मैं थी, लेकिन आम्रपाली ने चालाकी से मुझे साइड कर दिया.'' इसके अलावा काजल ने ये भी कहा कि अभिनेत्री ने आशिकी आवारा से भी मुझे निकलवाया था.
View on Instagram
बिग बॉस 20 में धमाल मचा सकती हैं आम्रपाली दुबे
अब आम्रपाली दुबे ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर नजर आ सकती हैं. ऐसे में सवाल ये है कि जब कैमरे हर वक्त उन पर नजर रखेंगे, तो क्या उनकी जिंदगी से जुड़े ये पुराने विवाद और चर्चित किस्से एक बार फिर सुर्खियों में लौटेंगे?
ये भी पढ़ें: 'राते दिया बुताके' में पवन सिंह संग रोमांस करतीं काजल राघवानी, फिर आम्रपाली दुबे ने मारी एंट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए