‘असली मंत्रा तो रानी जी हैं, उन्होंने ही आग लगाई है...’ Dinesh Lal Yadav के बयान पर Rani Chatterjee का पलटवार, बोलीं- ‘आपसे ये उम्मीद नहीं थी’

Updated:
विज्ञापन

रानी चटर्जी और दिनेश लाल यादव, फोटो- इंस्टाग्राम

भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव और रानी चटर्जी के बीच बयानबाजी गरमा गई है. दिनेश लाल यादव के वायरल वीडियो पर रानी चटर्जी ने कड़ा पलटवार किया है. जानिए पूरा मामला.

विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा का विवाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर गरमा गया है. इस बार चर्चा Dinesh Lal Yadav, Rani Chatterjee और Kajal Raghwani के बयानों को लेकर है. Dinesh Lal Yadav का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह Rani Chatterjee को लेकर ‘मंथरा’ और ‘आग लगाने’ जैसी बातें कहते सुनाई दे रहे हैं. अब Rani ने उसी बयान पर खुलकर पलटवार किया है. खास बात यह है कि इस पूरे मामले में Kajal Raghwani भी Rani के समर्थन में उतरती नजर आई हैं.

विज्ञापन

Dinesh Lal Yadav ने Rani को बताया ‘मंथरा’

वायरल वीडियो में Dinesh Lal Yadav कहते सुनाई दे रहे हैं, “मंत्रा नहीं आई. असली मंथरा तो Rani Ji हैं. उन्होंने ही तो आग लगाई है.”

Dinesh की इस टिप्पणी पर Rani Chatterjee ने चुप रहने के बजाय सीधे जवाब दिया. उन्होंने कहा, “ठीक है, मैं मंथरा ही सही.” इसके बाद Rani ने अपने अंदाज में पूरे मामले पर सवाल खड़े किए.

उन्होंने कहा कि Dinesh मंच पर बैठकर राम बन रहे हैं और मंच के सामने कुर्सी पर सीता बैठी हैं. Rani की इस बात का इशारा भोजपुरी इंडस्ट्री में पर्दे पर दिखाई जाने वाली छवि और कलाकारों की असल जिंदगी के बीच के फर्क की तरफ था.


View on Instagram

‘मुझे आग लगानी होती तो इन छोटी-छोटी बातों पर नहीं लगाती’

Rani ने साफ कहा कि अगर उन्हें सच में किसी के खिलाफ आग लगानी होती, तो वह छोटी-छोटी बातों से ऐसा नहीं करतीं. उन्होंने कहा कि वह इन सभी चीजों से ऊपर हैं और इस तरह के आरोपों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

Rani ने पूरे विवाद को ‘Bhojpuri Bawal’ से भी जोड़कर अपनी भूमिका स्पष्ट की. उन्होंने बताया कि उन्हें शुरुआत में सिर्फ एक एपिसोड के लिए शो में बुलाया गया था. वहां उन्हें कंटेस्टेंट के तौर पर Kajal Raghwani को motivate करने के लिए कहा गया था.

Rani के मुताबिक, उन्होंने वही किया जो उनसे कहा गया. उन्होंने Kajal को सपोर्ट किया. इसके बाद जब Kajal ने कहा कि उनके साथ cheat हुआ है और उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया है, तो Rani का कहना है कि वह Kajal का साथ ही देंगी.

Rani ने बताया कि इसके बाद Hotstar की तरफ से उन्हें एक और एपिसोड के लिए बुलाया गया.

‘मैंने Kajal को सपोर्ट किया, आग कहां से लगा दी?’

Rani ने सवाल उठाया कि अगर उन्होंने Kajal का समर्थन किया, तो इसमें ‘आग लगाने’ वाली बात कहां से आ गई. उनका कहना था कि अगर उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में आग लगानी होती, तो वह इस तरह की छोटी-छोटी बातों को लेकर ऐसा नहीं करतीं.

उन्होंने यह भी कहा कि शायद किसी को यह अंदाजा नहीं था कि अपनी ही reality देखने के बाद बुरा लग सकता है.

‘घर पर 50 गाली दो और बाहर sophisticated बनो’

Rani ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो podcast पर जाकर कहते हैं कि कलाकारों ने reality show में जाकर भोजपुरी इंडस्ट्री की बदनामी की.

इस पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह वैसा ही है जैसे घर में 50 गालियां दो और बाहर जाकर sophisticated बनने की कोशिश करो.

Rani ने कहा कि यह एक reality show था. इसमें शामिल लोग कोई दूध पीते बच्चे नहीं हैं. हर किसी को पता है कि वह किस शो का हिस्सा है और कैमरे के सामने क्या हो रहा है.

उन्होंने साफ कहा कि अगर कुछ लोग उन्हें ‘आग लगाने वाली’ मानते हैं, तो भी उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. हालांकि, अपने बयान के अंत में Rani ने Dinesh से कहा, “आपसे ये उम्मीद नहीं थी.”

अब Kajal Raghwani ने भी साधा निशाना

Rani के बयान के बाद Kajal Raghwani का बयान भी चर्चा में आ गया है. Kajal ने Dinesh Lal Yadav पर निशाना साधते हुए कहा, “यहां बच्चा है जो चढ़ेगा पोस्ट और पावर का इस्तेमाल यहां नहीं करते, अपनी इमेज क्लीन करवाने.”

इसके बाद Kajal ने Dinesh Lal Yadav Nirahua को लेकर कहा, “एक को खुश करने सबको नाम देंगे तो सबसे पहले अपने जीवन की मंथरा को नाम दीजिए, जो आपका काल बनके बैठी है.”

Kajal ने Dinesh के ‘Jubilee Star’ नाम पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा, “सूट नहीं करता Jubilee Star, इसपे तो अभी बहुत कुछ बाकी है बोलना.”

Kajal का यह बयान विवाद को और दिलचस्प बना देता है. क्योंकि Rani ने जहां खुद को सिर्फ Kajal को सपोर्ट करने वाली बताया, वहीं Kajal ने भी Dinesh के खिलाफ बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया है.

‘Bhojpuri Bawal’ से शुरू हुई बात अब सोशल मीडिया तक

दरअसल, ‘Bhojpuri Bawal’ reality show में भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों और उनके रिश्तों को लेकर कई चर्चाएं सामने आई थीं. इसी दौरान Kajal Raghwani और Dinesh Lal Yadav से जुड़े पुराने विवादों ने भी सुर्खियां बटोरी थीं.

Rani Chatterjee ने इसी शो में Kajal को support किया था. अब Dinesh के वायरल वीडियो में Rani को ‘मंथरा’ बताने वाली टिप्पणी के बाद Rani ने अपनी तरफ से सफाई और जवाब दोनों दे दिया है.

वहीं Kajal का बयान सामने आने के बाद यह मामला सिर्फ दो कलाकारों की बयानबाजी तक सीमित नहीं रह गया है. सोशल मीडिया पर अब लोग तीनों कलाकारों के पुराने विवादों और बयानों को भी जोड़कर देख रहे हैं.

फिलहाल Dinesh Lal Yadav की ओर से Rani और Kajal के इन ताजा बयानों पर कोई नया जवाब सामने नहीं आया है. अब देखना यह है कि यह बयानबाजी यहीं रुकती है या भोजपुरी इंडस्ट्री का यह विवाद एक बार फिर किसी नए बयान के साथ सुर्खियों में आता है.

ये भी पढ़ें -'मां के अलावा हर लड़की...'भोजपुरी एक्ट्रेस Smriti Sinha के विवादित बयान से इंडस्ट्री में भूचाल, बिना नाम लिए इस स्टार पर साधा निशाना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola