तलाक, 5 करोड़ की एलिमनी और नया अफेयर? बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट माही विज का इन विवादों से रहा है नाता
माही विज, फोटो- इंस्टाग्राम
रिश्ता टूटा तो एलिमनी की खबर आई, एलिमनी की चर्चा थमी तो अफेयर की बातें शुरू हो गईं और फिर बेटी को लेकर एक ऐसा दावा सामने आया, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. माही विज की जिंदगी में आए ये ट्विस्ट किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं.
Mahhi Vij: शादीशुदा जिंदगी का अचानक अंत, तलाक के बाद एलिमनी की चर्चा और फिर एक ऐसा सोशल मीडिया विवाद, जिसने माही विज की पर्सनल लाइफ को सवालों के घेरे में ला दिया... बेटी के किसी दूसरे शख्स को ‘अब्बा’ कहने की बात ने तो मामले को और भी ज्यादा सुर्खियों में ला दिया. कभी टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली माही अब बिग बॉस 20 में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.
माही विज बिग बॉस 20 की कंफर्म कंटेस्टेंट्स में से एक हैं. सलमान खान के शो में वह एक बार फिर अपना नया चैप्टर शुरू करेंगी.

View on Instagram
लेकिन उससे पहले कहानी को थोड़ा पीछे ले चलते हैं...
जब शादीशुदा जिंदगी के बाद किया था तलाक का ऐलान
माही विज और जय भानुशाली शादी के 14 साल बाद अलग हुए थे. जनवरी 2026 में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें तलाक की अनाउंसमेंट की. कपल ने यह भी कहा कि हमारे रास्ते भले ही अलग हुए हैं, लेकिन बेटी तारा, खुशी और राजवीर की परवरिश साथ मिलकर करेंगे.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: Mahhi Vij: 5 करोड़ एलिमनी के अफवाहों पर माही विज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘बहुत दुखद…’
फिर खबर आई कि माही ने 5 करोड़ की एलिमनी मांगी
तलाक की खबर थमी ही थी कि 5 करोड़ की एलिमनी वाली बात ने तहलका मचा दिया. सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैलने लगी कि उन्होंने जय भानुशाली से 5 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगी है. हालांकि, एक्ट्रेस ने इन खबरों को झूठा करार दिया.
View on Instagram
जय के बाद नदीम संग अफेयर की होने लगी चर्चा
माही की जिंदगी में अगला विवाद एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शुरू हुआ. जब एक्ट्रेस ने नदीम नाम के शख्स को बर्थडे विश किया और उन्हें कंफर्ट और आई लव यू कहा. इसी पोस्ट में उन्होंने तारा का जिक्र करते हुए कहा कि वह आपको 'अब्बा' बुलाती है. इसके बाद दोनों के बीच अफेयर की चर्चा शुरू हो गई. हालांकि माही को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने ट्रोल्स को लताड़ा.
View on Instagram
कितने करोड़ की मालकिन हैं माही विज
माही विज की नेटवर्थ 10 करोड़ के करीब है. एक्ट्रेस ने महज 17 साल की उम्र में अपने सपनों का पीछा करने के लिए मुंबई का रुख किया था. मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की. इसके बाद वह कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं. साल 2006 में माही ने टीवी सीरियल ‘अकेला’ में एक सपोर्टिंग रोल के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. माही ‘श्श्श... कोई है’, ‘लागी तुझसे लगन’, ‘ना आना इस देस लाडो’, ‘बालिका वधू’ और ‘लाल इश्क’ जैसे कई चर्चित टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काउबॉय लुक में सलमान खान ने शूट किया ग्रैंड प्रीमियर, जानें कब और किस OTT पर देख सकेंगे शो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए