परिवार से रिश्ता तोड़ा, फिर मांगी माफी... अब बिग बॉस 20 में दिखेंगे फैसल खान, जाने लें नेटवर्थ और विवाद

Updated:
विज्ञापन

फैसल खान, फोटो- इंस्टाग्राम

बिग बॉस 20 के शुरू होने से पहले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर जबरदस्त चर्चा है. आमिर खान के भाई फैसल खान का नाम भी इसमें शामिल है. आइये एक नजर उनके विवाद और नेटवर्थ पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

टीवी के मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो बिग बॉस 20 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. सलमान खान का यह शो 6 सितंबर से कलर्स और जियोहॉटस्टार पर ऑनएयर होगा. कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ रही है. जिसमें कनिका मान, माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर और मैरी कॉम जैसे स्टार्स हैं. एक और नाम है, जो सोशल मीडिया पर बज क्रिएट कर रहा है. जी हां वह कोई और नहीं बल्कि आमिर खान का भाई फैसल खान है.

विज्ञापन

फैसल खान की कितनी है नेटवर्थ

फैसल खान ने 1994 की रोमांटिक फिल्म ‘मदहोश’ से लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था. एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 40-42 करोड़ के आसपास है.

फैसल खान, फोटो- इंस्टाग्राम
फैसल खान, फोटो- इंस्टाग्राम

फैसल खान के विवाद

फैसल की जिंदगी सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही है. उनका करियर कई उतार-चढ़ाव से गुजरा है और फैमिली के साथ उनके रिश्ते भी लंबे समय तक विवादों का हिस्सा रहे. खासकर भाई आमिर खान और परिवार को लेकर दिए गए उनके बयानों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

View on Instagram

फैसल खान ने आमिर खान और परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप

  • फैसल खान ने अगस्त 2025 में एक स्टेटमेंट जारी करआमिर खान और अपने परिवार के साथ सभी रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया था. इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे.
  • उन्होंने दावा किया कि साल 2005 से 2007 के बीच उन्हें उनकी इच्छा के खिलाफ दवाइयां दी गईं.
  • फैसल का आरोप था कि 2005 से 2006 के दौरान परिवार के कुछ सदस्यों ने अपने पर्सनल प्रोफिट के लिए उन्हें घर में बंद रखा.
  • उन्होंने यह भी कहा कि अक्टूबर 2007 में परिवार के सदस्य ने उन्हें साइन करने के लिए मजबूर किया था. जिसके बाद उन्होंने घर छोड़ने का फैसला किया.
  • फैसल के अनुसार, उनकी मां जीनत ताहिर हुसैन और बड़ी बहन निखत ने उन्हें पैरानॉइड सिजोफ्रेनिया से पीड़ित बताते हुए समाज के लिए खतरा करार दिया था
  • अगस्त 2025 में जारी अपने बयान में फैसल ने परिवार पर दोबारा उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि मीडिया में उनके बारे में गलत जानकारी दी गई और उन्हें तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने वाला बताया गया.
View on Instagram

परिवार के खिलाफ गंदा बोलकर मांगी थी माफी

फिर यू टर्न मारते हुए फैसल ने एक इंटरव्यू में अपने बयानों के लिए माफी भी मांगी. उन्होंने कहा कि अब वह अपने रिश्तों को बेहतर बनाना चाहते हैं. एक पॉडकास्ट में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी मां और परिवार के कुछ सदस्यों के बारे में सार्वजनिक तौर पर ऐसी बातें कह दी थीं, जिन्हें नहीं कहना चाहिए था. उन्होंने आमिर खान के खिलाफ दिए गए बयानों पर भी अफसोस जताया और कहा कि अब वह परिवार के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं. अब वह बिग बॉस 20 में क्या गुल खिलाएंगे वह देखने वाला होगा.

ये भी पढ़ें: तलाक, 5 करोड़ की एलिमनी और नया अफेयर? बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट माही विज का इन विवादों से रहा है नाता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola