ट्रक और अनियंत्रित बाइक के बीच फंसे भाई-बहन, हादसे में दोनों घायल

Updated:
विज्ञापन
दुर्घटना में जख्मी भाई व बहन | Prabhat Khabar Network

दुर्घटना में जख्मी भाई व बहन | Prabhat Khabar Network

बांका के कटोरिया मार्ग पर सड़क हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका). कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरिया-बलियामहरा मुख्य मार्ग पर भलुआकुरा गांव के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटोरिया पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. बांका क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों घायल

चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. घायलों की पहचान बांका थाना क्षेत्र के कोंकरीतरी गांव निवासी मेघू यादव की 31 वर्षीय पत्नी बेबी कुमारी तथा बांका के बाबूटोला निवासी पूरन यादव के 24 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार यादव के रूप में हुई है. -बांका से कटोरिया जाने में हुई दुर्घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश कुमार यादव अपनी बहन बेबी कुमारी के साथ बाइक से बांका से कटोरिया की ओर आ रहे थे. भलुआकुरा गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक को ओवरटेक कर रही एक अनियंत्रित बाइक अचानक उनकी ओर आ गई. आमने-सामने की टक्कर से बचने के प्रयास में राजेश ने अपनी बाइक पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बाइक सड़क पर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए.


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन