रोहतास: सूर्यपुरा में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन तेज, 5 अगस्त तक जमा होंगे फॉर्म

Updated:
विज्ञापन
पांच अगस्त तक बनेंगे नये राशन कार्ड, अब तक 188 आवेदन जमा

रोहतास जिले में नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्रक्रिया में तेजी आ गई है. पात्र परिवारों के लिए 5 अगस्त तक आवेदन जमा करने का मौका है. आवेदन के लिए जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज अनिवार्य हैं.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिला के सूर्यपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन लेने का कार्य तेज गति से जारी है. पात्र परिवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पांच अगस्त तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. शनिवार तक कुल 188 आवेदकों ने अपना आवेदन जमा किया है. अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग प्रखंड कार्यालय पहुंचकर आवेदन दे रहे हैं.

इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा आवेदन. मोबाइल नंबर देना भी जरूरी

नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति, परिवार का संयुक्त फोटो और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है. आवेदन में एंड्रॉयड मोबाइल नंबर दर्ज करना आवश्यक है, ताकि आगे की प्रक्रिया और जरूरी सूचनाएं ऑनलाइन प्राप्त की जा सकें.

अंतिम तिथि का इंतजार न करें. प्रशासन ने जारी की अपील

प्रखंड प्रशासन ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय रहते अपना आवेदन जमा करें. इससे आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और समय पर जांच एवं आगे की कार्रवाई पूरी की जा सकेगी.

पांच अगस्त तक मिलेगा मौका. आपूर्ति पदाधिकारी ने दी जानकारी

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि नए राशन कार्ड के लिए आवेदन लेने का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है. पांच अगस्त तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. उन्होंने पात्र लाभुकों से निर्धारित दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन जमा करने की अपील की, ताकि राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जा सके.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन