Dharmendra Pradhan Resigns: अच्छा चलता हूं… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे किया रिएक्ट

Updated:
विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड सेलेब्स की प्रतिक्रिया, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dharmendra Pradhan Resigns: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बॉलीवुड से भी तुरंत रिएक्शन आने लगे. प्रियंका चोपड़ा, विजय वर्मा, दिया मिर्जा और ताहिरा कश्यप समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

विज्ञापन

Dharmendra Pradhan Resigns: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया, जबकि बॉलीवुड से भी कई सितारों ने इस पर खुलकर रिएक्ट किया. प्रियंका चोपड़ा से लेकर विजय वर्मा और दिया मिर्जा तक, कई सेलेब्स ने अपने-अपने अंदाज में इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी.

विज्ञापन

Vijay Varma Reaction: 'अच्छा चलता हूं…' लिखकर किया रिएक्ट

image.png

इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद अभिनेता विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा,

"अच्छा चलता हूं… दुआओं में याद रखना."

उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

Priyanka Chopra Reaction: प्रियंका चोपड़ा समेत कई सितारों ने किया रिएक्ट

image.png

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने पत्रकार फे डीसूजा की इंस्टाग्राम पोस्ट पर रेड हार्ट, ताली और हाथ जोड़ने वाले इमोजी शेयर किए.

वहीं ईशान खट्टर, मलाइका अरोड़ा और टीना दत्ता ने भी उसी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी. इसके बाद सोशल मीडिया पर इन सभी के रिएक्शन की खूब चर्चा होने लगी.

Dia Mirza On Students Protest: दिया मिर्जा ने छात्रों की तारीफ की

View on Instagram

दिया मिर्जा ने भी इस मुद्दे पर खुलकर छात्रों का साथ दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें Gen Z पर गर्व है. उनके मुताबिक, छात्रों ने बिना किसी हंगामे के अपनी बात मजबूती से रखी और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की मांग की. दिया ने सोनम वांगचुक और इस आंदोलन से जुड़े सभी लोगों का भी धन्यवाद किया.

Tahira Kashyap Reaction: "आपने कर दिखाया"

image.png

ताहिरा कश्यप ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा,

"आपने कर दिखाया."

Dharmendra Pradhan Resigns: आखिर इस्तीफा क्यों दिया?

NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर पिछले कई हफ्तों से छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे थे. दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन की अगुवाई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कर रही थी. बाद में शिक्षा सुधार कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन में शामिल हुए और 26 दिनों तक भूख हड़ताल पर रहे. बढ़ते विरोध और लगातार बन रहे दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

Dharmendra Pradhan Resignation Letter: इस्तीफे में क्या लिखा?

अपने इस्तीफे में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने चार दशक से ज्यादा समय शिक्षा और छात्रों के लिए काम किया है. उन्होंने लिखा कि मजबूत शिक्षा व्यवस्था ही मजबूत देश की नींव होती है.

उन्होंने यह भी कहा कि NEET पेपर लीक विवाद के बाद उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से कभी पीछे हटने की कोशिश नहीं की.उनका उद्देश्य हमेशा यही था कि किसी मेहनती छात्र के साथ अन्याय न हो और परीक्षा माफिया की वजह से किसी का भविष्य खराब न हो.

Jantar Mantar Protest: इस्तीफे के बाद छात्रों ने मनाया जश्न

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के जश्न के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इन तस्वीरों में प्रदर्शनकारी एक-दूसरे को बधाई देते और खुशी मनाते नजर आए

ये भी पढ़ें: Adipurush मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी.. 3 साल बाद छलका मनोज मुंतशिर का दर्द, बोले- पूरे देश से माफी मांगता हूं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola