रोहतास: नोखा में 'विकसित भारत–समृद्ध बिहार' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, LED स्क्रीन पर लोगों ने सुना उपमुख्यमंत्री का संबोधन

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन2 प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित "विकसित भारत–समृद्ध बिहार " कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन को सुनते एवं कार्यक्रम को संबोधित करते बीडीओ शेफाली, | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास के नोखा प्रखंड में 'विकसित भारत-समृद्ध बिहार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ, जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिला के नोखा प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को 'विकसित भारत–समृद्ध बिहार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, जीविका दीदियों और ग्रामीणों ने भाग लेकर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की.

विज्ञापन

दीप प्रज्वलित कर हुआ शुभारंभ. विकास योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष रूपेश चंद्रवंशी, जिला पार्षद कृष्ण मुरारी उर्फ मिलु मिश्रा, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) शेफाली तथा जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) रविकांत शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद उपस्थित लोगों ने एलईडी स्क्रीन पर उपमुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना.

रोजगार, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहा जोर. योजनाओं का लाभ लेने की अपील

संबोधन में राज्य सरकार की विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना, रोजगार, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों की जानकारी साझा की गई. अधिकारियों ने लोगों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

प्रसारण के बाद हुआ पौधरोपण. पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम के समापन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में पौधरोपण किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. ग्रामीणों ने भी पौधरोपण अभियान में सहयोग करने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन