सासाराम में प्रशिक्षण से गायब 28 शिक्षक-शिक्षिकाओं पर कार्रवाई, सितंबर का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) फजलगंज | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : रोहतास जिले में 28 शिक्षक-शिक्षिकाओं पर विभागीय कार्रवाई की गई है. पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में शामिल न होने पर शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है. इन शिक्षकों का सितंबर 2026 का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है और तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है.
Sasaram News : रोहतास जिले में विभागीय आदेश के बावजूद पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने वाले 28 शिक्षक-शिक्षिकाओं पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान ने गुरुवार को तीन अलग-अलग पत्र जारी कर संबंधित शिक्षकों का सितंबर 2026 का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है. साथ ही सभी से पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है. विभाग ने प्रशिक्षण में अनुपस्थिति को स्वेच्छाचारिता और विभागीय आदेश की अवहेलना का द्योतक बताया है.
7 से 11 सितंबर तक आयोजित था आवासीय प्रशिक्षण
विभागीय पत्र के अनुसार, 7 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक वर्ग 3 से 5 के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा पीबीएल कक्षा 6 से 8 के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था. प्रशिक्षण के लिए संबंधित शिक्षकों के नाम ई-शिक्षाकोष के माध्यम से टैग किए गए थे. इसके बावजूद कई शिक्षक प्रशिक्षण में योगदान करने नहीं पहुंचे. प्रभारी प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रोहतास तथा प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, रोहतास से प्राप्त पत्रों के आधार पर विभाग ने अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है.
दिनारा और काराकाट के 12 शिक्षक कार्रवाई की जद में
पत्रांक 2436 में दिनारा और काराकाट प्रखंड के 12 शिक्षक-शिक्षिकाओं के नाम शामिल हैं. इनमें प्राथमिक विद्यालय खैरही दिनारा के समीर रंजन लाल, मध्य विद्यालय गंजमडसरा दिनारा की निर्मला कुमारी, मध्य विद्यालय दिनारा के संजय कुमार सिंह, न्यू प्राथमिक विद्यालय डिलियां दिनारा की खुशबुन निशा, प्राथमिक विद्यालय असियां दिनारा की नेहा राज, प्राथमिक विद्यालय मौडिहरा दिनारा, प्राथमिक विद्यालय भानपुर दिनारा की जेबा अकरम व कुमारी सुप्रिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगदीशपुर दिनारा के राजू सिंह, मध्य विद्यालय नटवार कला दिनारा की मीना राय, मध्य विद्यालय नटवार कला दिनारा की रीना सिंह, प्राथमिक विद्यालय हटियां काराकाट के भातेन्दु नारायण तथा प्राथमिक विद्यालय नवादा काराकाट के निखील प्रसार शामिल हैं.
इन सभी शिक्षकों को वर्ग 3 से 5 के शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में ई-शिक्षाकोष के माध्यम से टैग किया गया था. विभाग के अनुसार, इन शिक्षकों ने प्रशिक्षण में योगदान नहीं किया.
पीबीएल प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 10 शिक्षक
पत्रांक 2437 में पीबीएल कक्षा 6 से 8 के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 10 शिक्षक-शिक्षिकाओं के नाम हैं. इनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिसैनीकला अकोढ़ीगोला के करूनेश चन्द्रा, मध्य विद्यालय भीमकरूप अकोढ़ीगोला की श्रृष्टी कुमारी, मध्य विद्यालय कौपा अकोढ़ीगोला की ज्योति कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मरौना बिक्रमगंज की फौजिया मनजारी, मध्य विद्यालय चेनारी के मो. सैयद अली अंसारी, मध्य विद्यालय चेनारी की रूचिका राजपुत, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पडुहार डिहरी की पूनम कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपी बिगहा डिहरी की रीना कुमारी, मध्य विद्यालय महरोढ़ दिनारा की कुमारी श्वेता तथा मध्य विद्यालय खलसापुर दिनारा की चम्पा कुमारी शामिल हैं.
विभाग ने इन शिक्षकों को भी प्रशिक्षण के लिए ई-शिक्षाकोष के माध्यम से टैग किया था. पत्र में कहा गया है कि प्रशिक्षण में योगदान नहीं करना विभागीय आदेश की अवहेलना है. इसी आधार पर इन सभी का सितंबर माह का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है.
Also Read : सासाराम: राजेंद्र विद्यालय में प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला प्रमाण-पत्र, विद्यार्थियों के चेहरे खिले
चेनारी, डिहरी और दावथ के छह शिक्षक भी शामिल
तीसरे विभागीय पत्र में प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, रोहतास के पत्र के आलोक में वर्ग 3 से 5 के प्रशिक्षण में अनुपस्थित छह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इनमें प्राथमिक विद्यालय परमानंदपुर चेनारी के अभिषेक कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिथीयांव चेनारी के दिलीप कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय अर्जुन बिगहा डिहरी की हसीना खातुन, मध्य विद्यालय बभनौल दावथ की इबनुल रसीद, मध्य विद्यालय पियाकला चेनारी के पुर्नवासी राम तथा कन्या मध्य विद्यालय कोवाथ दावथ के रोहित सिंह शामिल हैं.
विभागीय पत्र में कहा गया है कि इन शिक्षकों को भी 7 से 11 सितंबर तक आयोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए ई-शिक्षाकोष के माध्यम से टैग किया गया था, लेकिन इनके द्वारा प्रशिक्षण में योगदान नहीं किया गया.
Also Read : श्रीकृष्ण के छठिहार पर भक्ति जागरण का आयोजन, रात भर भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता
तीन दिनों में साक्ष्य सहित देना होगा स्पष्टीकरण
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की ओर से जारी तीनों पत्रों में संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं को पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण साक्ष्य सहित अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि विभागीय निदेश के आलोक में प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के वेतन में कटौती का आदेश पूर्व से निर्गत है. इसी क्रम में विभागीय आदेश की अवहेलना के कारण सितंबर 2026 का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है.
Also Read : नासरीगंज में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, 13 सितंबर तक खुद हटाना होगा अवैध कब्जा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए