सासाराम में नये प्रखंड-सह-अंचल भवन के निर्माण में आयेगी तेजी, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते एसडीएम | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : सासाराम में नए प्रखंड-सह-अंचल भवन के निर्माण कार्य में अब तेजी आने की उम्मीद है. एसडीएम विक्रमगंज ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर दिया। यह नया भवन लोगों को जर्जर पुराने भवन से निजात दिलाएगा और सरकारी कार्यों के लिए सुविधा बढ़ाएगा.
Sasaram News : प्रखंड के नये प्रखंड-सह-अंचल भवन के निर्माण कार्य में अब तेजी आने की उम्मीद है. गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी, विक्रमगंज ने निर्माणाधीन नये प्रखंड भवन का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीएम ने भवन निर्माण की वर्तमान प्रगति, इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, नक्शे के अनुरूप कार्य, मजदूरों की संख्या और सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया.
गुणवत्ता से समझौता नहीं करने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद कनीय अभियंता और निर्माण एजेंसी के संवेदक को एसडीएम ने कड़े निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए. निर्धारित प्राक्कलन और मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि प्रखंड के लोगों को जल्द नये भवन का लाभ मिल सके.
Also Read : बक्सर में आयोजित विज्ञान संगोष्ठी में छात्रों ने ऊर्जा के भविष्य पर रखे विचार, क्षमा कुमारी रहीं प्रथम
जर्जर पुराने भवन से लोगों को हो रही परेशानी
गौरतलब है कि पुराना प्रखंड भवन काफी जर्जर हो चुका है. इसके अलावा जगह की कमी के कारण आम लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नये भवन के निर्माण से इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है.
Also Read : एक हफ्ते बाद शांत हुई गंगा जी, जलस्तर में मामूली गिरावट से बक्सर में बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत
एक ही परिसर में संचालित होंगे सभी कार्यालय
नया प्रखंड-सह-अंचल भवन बन जाने के बाद एक ही परिसर में सभी संबंधित कार्यालयों के संचालित होने की उम्मीद है. इससे आम लोगों को अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और सरकारी कार्यों के लिए उन्हें अधिक सुविधा मिलेगी.
Also Read : राजपुर में 107.6 लीटर देशी शराब बरामद, पुलिस को देख बाइक छोड़ भागा तस्कर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए