सासाराम : राजेंद्र विद्यालय में प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला प्रमाण-पत्र, विद्यार्थियों के चेहरे खिले

विज्ञापन

प्रमाण पत्र के साथ स्टूडेंट व स्कूल प्रबंधन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम के राजेंद्र विद्यालय में राखी निर्माण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

सासाराम, रोहतास. राजेंद्र विद्यालय में विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा, कलात्मक अभिरुचि एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति अनुराग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार की देर शाम आयोजित राखी निर्माण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर हुई थी, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साह और कल्पनाशीलता के साथ भाग लिया.

विज्ञापन

चेयरपर्सन ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की चेयरपर्सन गीता सिन्हा के संबोधन से हुआ. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्य पुस्तकीय ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सृजनशीलता, आत्मविश्वास, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना भी है. उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया.

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र

इसके बाद प्रत्येक कक्षा में राखी निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए. सम्मान पाकर विद्यार्थियों में खुशी और उत्साह देखा गया.

स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा सराही

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अंजनी सिन्हा एवं सेक्रेटरी अमित प्रकाश भी उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि कला, संस्कृति, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियां व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

प्रतियोगिता में दिखी विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा

कार्यक्रम का संचालन युवराज सिंह सर ने किया. प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक दक्षता, हस्तकौशल और कल्पनाशीलता का परिचय दिया.

भारतीय संस्कृति से जोड़ती हैं ऐसी गतिविधियां

विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, सहयोग एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ने का कार्य करती हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन