सासाराम में पीएम-अजय योजना की समीक्षा, 153 राजस्व गांवों में विकास योजनाओं के चयन पर मंथन
आईसीडीएस के अधिकारियों के साथ बैठक करती डीडीसी | Prabhat Khabar Network
सासाराम में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण और पीएम-अजय योजना की समीक्षा बैठक हुई। डीडीसी ने लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
सासाराम सदर. जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण और प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत विकास कार्यों को गति देने के लिए बुधवार की शाम समीक्षा बैठक हुई. उप विकास आयुक्त डॉ. आकांक्षा आनंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की गयी. बैठक में संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया.
205 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए एनओसी प्राप्त
बैठक में सबसे पहले कायाकल्प एवं पीएम-अजय के तहत चल रहे कार्यों की स्थिति पर चर्चा हुई. आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के 205 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त हो चुका है. शेष केंद्रों के लिए भी अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल करने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा गया.
निर्माण कार्यों में देरी नहीं करने का निर्देश
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए. इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर लंबित प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया.
153 राजस्व गांवों में विकास योजनाओं पर मंथन
बैठक में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) की भी समीक्षा हुई. योजना के तहत जिले के सभी 153 राजस्व गांवों में कराए जाने वाले कार्यों और योजनाओं के चयन की प्रगति पर चर्चा की गयी. शेष योजनाओं का चयन जल्द करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया.
बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस तथा सभी प्रखंड बाल परियोजना पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए